रांची : झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग के 79 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव का तबादला कर दिया गया है. उनको आवास बोर्ड का कार्यपालक अभियंता बना दिया गया है. इसी तरह जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार का भी तबादला कर दिया गया है. उनको कार्मिक विभाग में योगदान देने को कहा गया है. इसी तरह जमशेदपुर अक्षेस और मानगो नगर निगम का उपप्रशासक का नया पद विकसित किया गया है. एसडीओ जमशेदपुर को उपप्रशासक का काम देखने को कहा गया है. वहीं, जुगसालई नगर परिषद के नये कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा को बनाया गया है. यह पद काफी दिनों से खाली पड़ा हुआ था. तरणीस कुमार हंस को कपाली नगर परिषद का कार्यपालक पदादिकारी बनाया गया है. जमशेदपुर अक्षेस में अभी दो पदाधिकारी तैनात किये गये है. इसमें प्रमोद उरांव को विशेष पदाधिकारी जमशेदपुर अक्षेस, चंदन कुमार को चाकुलिया नगर पंचायत का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं, सहायक नगर आयुक्त शंभु प्रसाद कुशवाहा को बनाया गया है. अरविंद प्रसाद अग्रवाल को सहायक नगर आयुक्त बनाया गया है. जमशेदपुर अक्षेस में चार विशेष पदाधिकारी होंगे जबकि मानगो नगर निगम में तीन नगर आयुक्त का पद सृजित कर दिया गया है. इन सारे का उपप्रशासक एसडीओ को बना दिया गया है. (नीचे देखें सूची)




















