जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के कुमरुम बस्ती में जमीन पर कब्जा करने के विवाद में छोटे बेटे ने ससुर के साथ मिलकर अपनी मां मालती प्रमाणिक पर तलवार से जानलेवा हमला किया. घटना बुधवार रात की है. घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला को सिर में चोट लगी है. घायल महिला ने बताया कि कुमरुम बस्ती में उनके नाम से दो कट्ठा जमीन है. उनके दो बेटे है. बड़ा बेटा कमल प्रमाणिक है और छोटा बेटा विजय प्रमाणिक है. वह दोनों बेटों को बराबर का हिस्सा देना चाहती है, लेकिन छोटा बेटा पूरे जमीन पर कब्जा करना चाहता है. वह दूसरे के घर में झाड़ू पोछा का काम करती है. सुबह में 8 बजे काम पर जाती है और शाम 5 बजे घर लौटती है. बुधवार को वह काम से घर लौटी तो छोटे बेटे ने अपने ससुर अबीर प्रमाणिक के साथ मिलकर तलवार से जानलेवा हमला किया घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
















