
रांची : झारखंड सरकार ने नये बदलाव किये है. इसके तहत झारखंड सरकार के सचिव स्तर के अधिकारी डॉ नीतिन मदन कुलकर्णी को राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है. डॉ कुलकर्णी को यह अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. चूंकि, उनके प्रधान सचिव शैलेश सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गये है, इस कारण उनकी जगह उनको यह नयी जगह दी गयी है. दूसरी ओर, झारखंड के पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ के पद पर आशीष रावत का पोस्टिंग कर दिया गया है. यह अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. आइएफएस स्तर के आशीष रावत झारखंड जैव विविधता पर्षद के अध्यक्ष भी हैं. उन्हें पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ और मुख्य वन्य प्रतिपालक की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है.
जमशेदपुर के डीइओ को दिया गया डीएसई का प्रभार
जमशेदपुर के जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत कुमार रिटायर हो गये है. उनके रिटायर होने के बाद उनका पद खाली है. इसके कारण उक्त कार्यालय के कर्मचारियों के वेतन का भुगतान और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के निष्पादन में कठिनाई हो रही है. मामले में सरकार के संयुक्त सचिव संदीप कुमार ने आदेश जारी किया है कि जमशेदपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्विवेंदु तिग्गा को झारखंड कोषागार संहिता 2016 के नियम 87 के तहत जिला शिक्षा अधीक्षक जमशेदपुर का निकासी और व्ययन पदाधिकारी घोषित किया जाता है. यह अस्थायी व्यवस्था होगी, जिसका नियमित पदस्थापन के साथ ही समाप्त हो जायेगी. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

















