
जमशेदपुर : कोरोना के केस में आयी कमी को देखते हुए टाटा स्टील ने मेडिकल सर्विसेज खासकर टीएमएच के चिकित्सको, पारा मेडिकल सपोर्ट स्टाफ समेत अन्य लोगों की छुट्टी लेने की इजाजत दे दी गयी है. कंपनी ने सिर्फ इमरजेंसी स्थिति में ही छुट्टी देने का नियम लगा दिया था, जिसको लेकर 6 जनवरी को आदेश जारी किया गया था. कोरोना में आयी कमी को देखते हुए फिर से छुट्टी लेने की इजाजत दे दी यी है. चीफ मेडिकल इनडोर सर्विसेज और मेडिकल सपोर्ट सर्विसेज के चीफ से पहले जैसे मंजूरी ली जाती थी, उसी तरह से सारे चिकित्सक, पारा मेडिकल और सपोर्ट स्टाफ छुट्टी ले सकते है. अस्पताल, डिस्पेंसरी या किसी भी स्थान पर पदस्थापित मेडिकल सर्विसेज से जुड़े लोगों को यह सुविधा प्रदान की गयी है. कोरोना को देखते हुए इस आदेश को वापस ले लिया गया है. टाटा स्टील की वीपी एचआरएम अतरई सान्याल द्वारा इसको लेकर आदेश जारी किया गया है.




