
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय जमशेदपुर के बागुनहातु में प्रस्तावित प्रधानमंत्री आवास योजना स्थल का निरीक्षण किया. वहां बनने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्व में सरकार ने 2019 में वापस ले लिया था. उक्त योजना को फिर से शुरू करने के लिए उन्होने उक्त स्थल का मुआयना किया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी आवश्यक प्रक्रियाओं पूरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण जल्द प्रारंभ किया जाये. इस दौरान वे नदी तट के क्षेत्र का भी मुआयना किया. उन्होंने नदी की सफाई और नदी किनारे एक पार्क के निर्माण की भी समीक्षा की. उन्होंने बागुनहातु से लाल भट्टा तक नदी किनारे एक सड़क बनाने और नदी तट प्रबंधन कार्यक्रम का प्रस्ताव जमशदेपुर अक्षेस और जुस्को को दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसके आसपास के क्षेत्र को उपयुक्त बनाया जाये ताकि इसका विकास हो सके. निरीक्षण के दौरान साथ में जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, एनपीसीसी के पदाधिकारी, जुडको के अधिकारी, निजी सचिव सुधीर सिंह, विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि हरे राम सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

जमशेदपुर पश्चिम के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सरयू राय ने की बैठक, फूंकी नयी जान
भाजमो पश्चिम विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक मानगो डिमना रोड स्थित महिंदर मैरेज हॉल में हुई. बैठक में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए. बैठक में पश्चिम विधानसभा के सभी मंडलों की प्रमुख समस्याओं के बारे में कार्यकर्ताओं ने सरयू राय को जानकारी प्रदान की. कार्यकर्ताओं ने बताया कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की स्थिति दयनीय हो गई है और यह क्षेत्र नेताविहीन है. अधिकारी आम जनता की समस्याओं को नहीं सुन रहे. शासन प्रशासन का क्षेत्र में अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं है. सभी मंडल अध्यक्षों ने भी अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को रेखांकित किया. विधायक सरयू राय ने बताया कि वर्ष 2005 में प्रथम बार वह पश्चिम क्षेत्र में विधायक चुन कर आए थे. उस वक्त पश्चिम विधानसभा कि कई बस्तियों का विकास नहीं हुआ था. उन्होंने चिन्हित किया कि बस्ती में कौन-कौन से अहम कार्य हैं. उन पर युद्धस्तर पर कार्य किया और बस्तियों की तस्वीर बदली. घर-घर जलापूर्ति पहुंचाने के लिए कार्य किया. शिक्षा कि स्तर को उठाने का पहल कि. सरकारी विद्यालयों को अच्छा स्वरूप दिया. आज से 15 वर्ष पूर्व में मानगो में समस्याओं का अंबार लगा हुआ रहता था. पेयजल की समस्या इतनी विकराल थी की स्वर्णरेखा नदी के किनारे पीने का पानी लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लगती थी. गर्मी के भीषण दिनों में बिजली नहीं रहती थी. हमने पानी बिजली के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और मानगो की स्थिति में सुधार आया.
मानगो की आबादी में बढ़ोतरी हुई है लेकिन उसके अनुपात विकास का कार्य नहीं हो रहा है. मानगो का बाजार कैसे विकसित हो इस पर हमें विचार करना चाहिए. मानगो में जिस गति से हमने कार्य शुरू किया था उस पर ब्रेक लग गया है. हमने मानगो नगर निगम के गठन के लिए लंबा संघर्ष किया. नगर निगम का गठन भी हुआ लेकिन अभी तक चुनाव नही हुआ है. पश्चिम विधानसभा के बहुत से क्षेत्रों में जमीन अतिक्रमण की शिकायतें प्राप्त होती रहती है. मामला संज्ञान में आने पर डीसी, जेएनएसी को अवगत कराया जाता है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है. डीसी ने अतिक्रमण रोकने के लिए कमेटी बनाई किन्तु अतिक्रमण बेधड़क जारी है. श्री राय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया वे पश्चिम विधानसभा की समस्याओं एवं क्षेत्र में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाएं और शासन प्रशासन के समक्ष रखे और ताकी जो लोग गलत कार्य में संलिप्त है वे बेनकाब हों सके. बैठक में तय किया गया कि आगामी 6 मार्च को पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा और पश्चिम के विकास के लिए एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा. बैठक का संचालन भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु ने किया. विषय प्रवेश भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने एवं धन्यवाद ज्ञापन उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना ने किया. बैठक में मुख्य रूप से भाजमो पश्चिम विधानसभा संयोजक मुकुल मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, जिला प्रवक्ता व व्यवसायिक प्रतिनिधि आकाश शाह, भाजमो नेता प्रवीण सिंह, शोसियल मिडिया प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक, युवा मोर्चा संतोष भगत, राजन राजपुत, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सोनारी मंडल अध्यक्ष चुननु भुमिज, कदमा मंडल अध्यक्ष तिलेश्वर प्रजापति, प्रमोद सिंह मल्लू,राजनाथ सिंह, राजु सिंह, सुनीता सिंह, आशिष तिवारी, इंदु शेखर सिंह, राजेश कुमार, राहुल कुमार, अभिजित सेनापति, मनोज गुप्ता, गणेश शर्मा, सैंती रजक, निरज , समरेश मजुमदार सहित अन्य उपस्थित थे.





