Jamshedpur : जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में जिला स्तरीय चतुर्थ नेत्र शिविर का ऑपरेशन सत्र बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में सम्पन्न हुआ, 20 मोतियाबिन्द रोगियों सहित 24 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह एवं डॉ. आनन्द सुश्रुत द्वारा किया गया। जाने माने समाजसेवी व रेड क्रॉस के पेट्रन गोविन्द प्रसाद दोदराजका के माता-पिता स्व. नर्मदा देवी-सत्यनारायण जी दोदराजका के पुण्य स्मृति में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित हो रहे नेत्र शिविर में आज ऑपरेशन सत्र के दौरान रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, अंधापन निवारण अभियान की नोडल पदाधिकारी उपसमाहर्ता स्मिता नागेशिया, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी राकेश मिश्र, मनोज कुमार बागड़ी, श्रवण कुमार देबुका मुख्य रूप से उपस्थित थें। कल सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर जांच की जायेगी, तथा उन्हें आवश्यक दवा, चश्मा के साथ आंखों की देखभाल के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा।








