
रांची : कोरोना की पिछले लहर को लेकर लगायी गयी पाबंदियों में को राज्य सरकार ने ढील दिया है. शुक्रवार को राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पहले जो दुकानों को रात आठ बजे के बाद खोलने पर प्रतिबंध था उसे हटा लिया गया है. यानी अब पूर्व की तरह सभी दुकानें रात आठ बजे के बाद भी खुलेंगे. इसके साथ ही जिन सात जिलों में स्कूलों को बंद रखा गया था, उन सात जिलों में भी पहली से आठवीं कक्षा तक स्कूल खुलेंगे. स्कूलों को सात मार्च से खोला जायेगा. 31 मार्च तक परीक्षाएं भी ऑफलाइन नहीं होंगी. वहीं शादी विवाह में जहां 200 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी उसे बढ़ा कर 500 की संख्या कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि पार्क, जिम, स्वीमिंग पुल, सिनेमा घर, रेस्टूरेंट सभी को अब 50 प्रतिशत के बजाये शत-प्रतिशत क्षमता के साथ खोला जा सकेगा. इस तरह कुछ पाबांदियों को छोड़ लगभग सभी तरह से ढील दे दी गयी है. जुलूस, मेला व प्रदर्शनी पर रोक रहेगी. यदि किसी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, तो उसके लिए जिला प्रशासन से इजाजत लेनी होगी. उक्त सभी निर्णय राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में लिया गया. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का और अन्य अधिकारी मौजूद थे.



