
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश इंटक के प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश इंटक की कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक 27 फरवरी 2022 को सुबह 11 बजे से जूम के माध्यम से आयोजित की जाएगी. जम्मी भास्कर ने बताया है कि बैठक में पिछली मीटिंग के विवरण के साथ इंटक संगठन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव रेड्डी एवं महासचिव संजय कुमार सिंह द्वारा दिशा-निर्देश दिया जाएगा. इसमें कई विषयों पर विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिये जायेंगे. झारखंड प्रदेश इंटक कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण मीटिंग में वर्चुअली शामिल होने के लिये सभी प्रदेश पदाधिकारियों को जूम आईडी प्रदान की जायेगी.



