चाकुलिया : मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग में योग, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करना था. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम 1 : चार दिवसीय योग शिविर
18 जुन से 21 जुन तक मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा एवं मारवाड़ी सम्मेलन चाकुलिया के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में लक्ष्मी नारायण दास (योग प्रशिक्षक) एवं आयुष विभाग के सरकारी योग प्रशिक्षक असीम पाल द्वारा योग, प्राणायाम, शुद्ध भोजन एवं संतुलित दिनचर्या के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी. इस शिविर का कुल 151 लोगों ने लाभ लिया, जिसमें बुजुर्ग, बच्चे एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग सम्मिलित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम 2 : विद्यालय में योग जागरूकता कार्यक्रम
21 जुन को स्थानीय विद्यालय शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा ने योग कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई. विद्यालय के बच्चें, शिक्षक एवं युवा मंच के सदस्यों ने मिलकर योग एवं प्राणायाम किया. साथ ही बच्चों को योग, मेडिटेशन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और योग के लाभों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच केला, चना एवं गुड़ का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम का कुल 90 लोगों ने लाभ उठाया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम 3 : जनसेवा एवं योग जागरूकता अभियान
21 जुन को चाकुलिया बाजार के मुख्य मार्ग पर शाखा अध्यक्ष सुमित शर्मा के प्रतिष्ठान से राहगीरों के बीच जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर लोगों को योग के महत्व, नियमित अभ्यास एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही सभी राहगीरों के बीच फल, चना एवं गुड़ का वितरण किया गया. योग दिवस के सभी कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संपन्न करने में शाखा के अध्यक्ष सुमित शर्मा, सचिव विक्रम लोधा, कोषाध्यक्ष अनीश अग्रवाल, संरक्षक केशव रुंगटा, विवेक लोधा, बिकास अग्रवाल, निकुंज लोधा, सुनील शर्मा, भार्गव लोधा समेत अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा. मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजेश लोधा, सचिव मिट्ठू झुनझुनवाला, यूपी बिहार जागरण समिति के सचिव दिनेश सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य कमला कांत प्रमाणिक, कन्हैया सहल,जैकी सहल की सराहनीय भूमिका रही. इन सभी कार्यक्रमों में शाखा के संस्थापक अध्यक्ष विवेकानंद लोधा का विशेष योगदान रहा.





