रांची / जमशेदपुर: बुधवार को झारखंड के मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच दोपहर में तेज धूप और शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान लगाते हुए लोगों को उमस से बचने और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे. हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी. दोपहर के वक्त गर्मी का असर अधिक रहा. वहीं अब जमशेदपुर सहित खूंटी सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, पश्मेंचिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में तेज गरज के साथ बारिश का अनुमान है. राज्य में अगले दो दिन अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
कैसा रहेगा गुरुवार का मौसम : गुरुवार को अधिकांश हिस्सों में आंधी पानी का अलर्ट है. इस दौरान रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां जिले में बारिश का अनुमान है. (नीचे भी पढ़ें)
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक रहा डालटेनगंज का पारा: मंगलवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज का 40 डिग्री रहा. वही रांची का 35 डिग्री, जमशेदपुर का 39.2 डिग्री, बोकारो का 38.1 डिग्री दर्ज किया गया.







