जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष अरविंद साहु को कांग्रेस सेवादल का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है.
तिलक पुस्तकालय, बिस्टुपुर में एक सादे समारोह में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद, प्रदेश कांग्रेस सचिव ब्रजेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष उपाध्याय, अमर मिश्रा, सफी अहमद ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा.(नीचे भी पढ़े)
अरविंद साहु के मनोनयन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह, प्रदेश महासचिव विजय यादव, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, प्रदेश कोआर्डिनेशन कमेटी के सदस्य परितोष सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जम्मी भास्कर, देवशरण सिंह, आशीष ठाकुर, नरेश गौरा, संदीप झा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं.







