रांची : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. रविवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. आसमान में काले बादलों ने अपना डेरा जमाया और कहीं – कहीं हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश भी देखने को मिली. मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार रविवार की दोपहर सराईकेला- खरसावां, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, रांची, बोकारो, पूर्वी सिहंभूम, गिरिडीह, गुमला, देवघर, खूंटी के कुछ इलाकों में मध्यम और हल्के दर्ज की बारिश का संभावना जारी की गई है. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही वज्रपात और मेघ गर्जन की संभावना भी है. मौसम विभाग ने इसको लेकर लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क रहें. ऐसे मौसम में बिजली के खंभों और पेड़ के नीचे खड़ा होने से लोगों को सर्तक किया गया हैं. वहीं सोमवार से रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिहंभूम, पश्चिम सिहंभूम, गुमला, लोहदगा, खूंटी, सिमडेगा और सराईकेला- खरसावां जिले में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान बारिस के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. (नीचे भी पढ़ें)
मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होगी. इसको लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर दिया है. वहीं 27 मार्च से 29 मार्च तक जमशेदपुर समेत खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो और सराईरकेला खरसावां जिलों में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है, साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है. 30 मार्च को पूरे राज्य का मौसम साफ होगा. बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत तो मिलेगी पर किसानों को बेमौसम बरसात से काफी नुकसान होगा.











