रांची: कोल्हान समेत पूरे झारखंड के कई जिलों में अगले दो से तीन घंटे के बीच ठनका गिरने और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. वहीं हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इस दौरान चतरा, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, कोडरमा जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं राज्य के गुमला, खूंटी, रांची, लोहरदगा, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची में ठनका गिरने की तत्कालिक चेतावनी जारी की गयी है. इस दौरान जिले में हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इस मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी गयी है तथा ठनका गिरने समय सुरक्षित स्थानों में शरण लेने और पेड़ के नीचे नहीं रहने की सलाह दी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि राज्य में 6 मई तक झारखंड का मौसम बदला रहेगा. इसके पश्चात अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि होगी. लोगों को तिखि धूप और लू का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग की माने तो राज्य में 6 मई तक झारखंड बदला रहेगा. वहीं 7 मई के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा.











