जमशेदपुर : शनिवार अपराह्न 3:45 बजे के करीब साकची एमजीएम अस्पताल स्थित पूर्व मेडिसिन विभाग का जर्जर भवन अचानक गिर जाने से कई लोग उसके मलबे में दब गए हैं. बताया गया कि अचानक हुए इस हादसे में वार्ड में मौजूद कई मरीज बेड सहित नीचे गिर कर मलबे में दब गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
हादसे को लेकर अस्पताल में अफरातफरी मची हुई है. समाचार लिखे जाने जाने तक मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कवायद चल रही है. दुर्घटना में सुनील कुमार नामक एक व्यक्ति के सिर में चोट आने की सूचना है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया गया कि शनिवार अपराह्न करीब 3.40 बजे के आसपास अस्पताल के मेडिसिन विभाग के तीसरे तल्ले की बिल्डिंग के पीछे का हिस्सा अचानक जोरदार आवाज के साथ नीचे आ गिरा. इस हादसे में दूसरे तल्ले पर चार लोगों के मलबे में दबने की सूचना है. चार लोगों में एक महिला भी शामिल बताई गई है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है. वहीं घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मची हुई है. प्रशासनिक अधिकारी एक-एक कर अस्पताल परिसर में पहुंच रहे हैं, जबकि फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है.



