जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एंव धार्मिक संस्था भायली महिला मण्डल, सोनारी की ओर से मंगलवार, 8 अगस्त को श्री राणी सती दादी जी का सावन सिंधारा महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस संबंध में संस्था की अध्यक्ष कविता अग्रवाल व सचिव मंजु अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था द्वारा इस साल आठवां महोत्सव मनाया जा रहा हैं, जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री राणीसती दादीजी के महा मंगल-पाठ का आयोजन होगा. शहर के प्रसिद्ध पाठ वाचक महावीर अग्रवाल मुन्ना मंगल पाठ का वाचन करेंगे. महोत्सव को सफल बनाने की तैयारी में कविता अग्रवाल, राधा अग्रवाल, स्वाती अग्रवाल, लक्ष्मी झुमकी अग्रवाल समेत सभी सदस्य लग गये हैं.



