
जमशेदपुर : झारखंड के मौसम विभाग ने झारखंड में ठनका गिरने यानी बिजली गिरने को लेकर एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है. इसको लेकर लोगों को सचेत किया गया है कि वे लोग मानसून के मौसम में थोड़ा सचेत रहे. बारिश हो या बिजली कड़कने लगे तो सावधानीपूर्वक रहे. यह संभावना जतायी गयी है कि 4 जुलाई 2020 तक कई जगहों पर बिजली गिरने की उम्मीद है. इसके लिए पीले और नारंगी में क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है, जिसके खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. इसके लिए लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गयी है. वैसे मौसम विभाग यह आशंका जताकर लोगों को सावधान कर देती है ताकि लोग खतरो से अनजान नहीं रहे. यह भी संभव है कि ऐसा नहीं हो, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने जब इसकी आशंका जतायी है तो कुछ बात है, इस कारण सतर्क रहने की जरूरत है.
बिजली गिरने की घटना से बचने के लिए क्या करें और क्या ना करें
- बिजली गिरने पर पक्के मकान के अदर रहें
- बिजली/आंधी आने पर कभी भी पेड़ के नीचे न खड़े हों
- बिजली गिरने के दौरान किसान कभी खुले मैदान या खेत मे न खड़े हों
- तालाब, नदी तट, समुद्र तट आदि जैसे जल निकाय से दूर रहना है. बिजली गिरने के दौरान मछली पकड़ना या नौका विहार करना मना है







