रांची / जमशेदपुर : झारखंड के अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. जहां पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज का 43.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं जमशेदपुर में 41.6 डिग्री, बोकारो में 43.1 डिग्री और सरायकेला में 41.9 डिग्री रहा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राज्य के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धी होगी. इस दौरान अगले दो दिन राज्य में लू चलने का अलर्ट है. वहीं सोमवार को कुछ देर बाद मौसम करवट लेगा. इस दौरान गुमला, खूंटी, सिमडेगा, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुर, गोड्डा, साहेबगंज, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में बूंदाबांदी का अलर्ट है. इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
मंगलवार को कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम- मौसम विभाग के पूर्वानुमान राज्य में अगले दो दिन लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान मंगलवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में लू का अलर्ट है.



