रांची : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में चिलचिलाती धूप का सिलसिला जारी है, जहां मंगलवार को डाल्टनगंज जिले का तापमान सबसे अधिक 40.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर समेत कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई. इसके साथ ही जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अभी राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है. इसके पश्चात अगले 4 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
जिले के अनुसार अधिकतम तापमान
जिला — अधिकतम तापमान
रांची — 35.4 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर — 36.1 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज — 40.9 डिग्री सेल्सियस
बोकारो — 38.2 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा — 37.4 डिग्री सेल्सियस
चतरा — 37.0 डिग्री सेल्सियस
गढ़वा — 38.3 डिग्री सेल्सियस
गोड्डा — 36.3 डिग्री सेल्सियस
गुमला — 36.1 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग — 36.6 डिग्री सेल्सियस
जामताड़ा — 34.5 डिग्री सेल्सियस
खूंटी — 34.2 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा — 35.2 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ — 35.3 डिग्री सेल्सियस
पलामू — 39.8 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा — 35.3 डिग्री सेल्सियस
जगन्नाथपुर — 33.6 डिग्री सेल्सियस. (नीचे भी पढ़ें)
इन जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर आरेंज और येलो अलर्ट – इस दौरान 9 से 12 अप्रैल तक कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. इसमें दिन के तेज धूप के बाद शाम से मौसम करवट लेगा और कहीं जोरदार बारिश तो कहीं तेज हवाओं का झोंका के साथ वज्रपात की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 30-40 और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इसमें 9 अप्रैल को उत्तर पश्चिम भागों यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा के जिले को छोड़कर शेष हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गर्जन की संभावना है. वहीं 10 और 11 अप्रैल को बादल छाये रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ वर्षों होने की संभावना है. 12 अप्रैल को पुन: उत्तर पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर शेष भागों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.



