
रांची/जमशेदपुर : झारखंड में शराब की बिक्री की शुरुआत हो सकती है. इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. इसकी ऑनलाइन बिक्री शुरू करने का फैसला लेने जा रही है. इसको लेकर विचार किया जा रहा है. वैसे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऊपर ही सारा कुछ रुका हुआ है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जैसे ही इस पर हरी झंडी देंगे, वैसे ही शराब की बिक्री शुरू हो जायेगी. वैसे कई सारे राज्यों में शराब की बिक्री शुरू हो चुकी है. राजस्व प्राप्त कि लिए भी यह कदम उठाया जा रहा है जबकि कारोबारियों का भी दबाव आ रहा है. वैसे सूत्र बता रहे है कि 30 से 40 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी के साथ शराब की बिक्री शुरू होगी और अतिरिक्त कोरोना सेस भी शराब पर राज्य सरकार लगा सकती है. वैसे राज्य सरकार ने पिछले दिनों ही गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर एक साल का रोक लगायी थी, लेकिन शराब की बिक्री को एकबार फिर से शुरू किया जा सकता है.
दूसरी ओर, झारखंड के शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है. राज्य के सत्ताधारी दल में शामिल कांग्रेस ने राज्य के राजस्व के लिए शराब की ऑनलाइन बिक्री शुरू किए जाने की वकालत की है. राजधानी रांची में प्रेस कांफ्रेस कर कांग्रेस प्रवक्ता किशोर साहदेव ने कहा है, कि राजस्व देश अन्य राज्यों के तर्ज पर झारखंड में भी शराब की ऑनलाइन बिक्री शुरू की जानी चाहिए. हालांकि उन्होंने राज्य सरकार को इसे खुले में बेचे जाने को लेकर सरकार को चेतया भी है, और कहा है, कि अन्य राज्यों में खुले में शराब की बिक्री होने पर शोषल डिस्टेंसिग का उल्लंघन हुआ था. ऐसे में राज्य सरकार को ऑनलाइन शराब की बिक्री करते हुए होम डेलिवरी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि राजस्व के नुकसान की भरपाई की जा सके. वैसे कांग्रेस के इस प्रस्ताव पर राज्य के शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर मानी जा सकती है. हालांकि राज्य सरकार की ओऱ से अभी इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है.















