
संतोष वर्मा
चाईबासा : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस व सीआरपीएफ द्वारा नक्सलियों व पीएलएफआइ उग्रवादियों की खोज में चलाये जा रहे जंगलों मे सर्च ऑपरेशन को लेकर बौखलाए पीएलएफआइ सदस्यों द्वारा निरीह ग्रामीणों पर हमला किया जा रहा है जबकि पुलिस द्वारा चलाया जा रहा लगातार सर्च ऑपरेशन से बैकफुट पर नक्सली जा चुके है. सोमवार को पश्चिम सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षा बलों के आपरेशन से बौखलाए पीएलएफआइ उग्रवादियों ने दो ग्रामीणों के कान तेज हथियार से काट दिया. दोनों ग्रामीणों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों फिलहाल खतरे से बाहर हैं. लेकिन दोनों युवक बेहद डरे-सहमे हैं. एसपी ने बताया कि गुदडी और टेबो थाना क्षेत्र के सीमा पर किसी भी हाल में सीआरपीएफ कैंप को पीएलएफआई हटाना चाहता है. इसके लिए वह ग्रामीणों के बीच हस्ताक्षर अभियान चला रहा है. इन दोनों युवकों ने पीएलएफआइ के हस्ताक्षर अभियान पर हस्ताक्षर करने से साफ इंकार कर दिया, जिससे पीएलएफआई उग्रवादियों ने पहले फायरिंग की और फिर उनके कान ही काट दिए. इसकी जानकारी जब सुरक्षा बलों के जवानों को मिली तब पुलिस के जवानों ने दोनों को चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. ज्ञात हो की पूर्व में भी ग्रामीणों पर हमला किया गया था. ज्ञात हो की यह घटना गुदरी थाना क्षेत्र के ग्राम जाते का मामला बताया जा रहा है.

बम को गेंद समझ कर खेल रही चार वर्षाय बच्ची की बम बलास्ट होने से मौत
पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल मुख्यालय अंतर्गत पड़ने वाले नक्सल प्रभावित टोकलो थाना क्षेत्र के उचीबिता गांव में बम बलास्ट होने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो जाने की खबर है. बम बलास्ट होने की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांज में जुट गई है. इस संबध में मिली जानकारी के अनुसार बम विस्फोट में चार साल की बच्ची की मौत हो गई. वहीं अज्ञात अपराधियों नें बम को झाड़ी में छुपाकर रखा था. खेलने के क्रम में मासूम बच्ची ने जैसे ही बम को पकड़ा, वैसे ही जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच में जुटी हुई है. मालूम हो की सोमवार को टोकलो थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव उचीबिता में दोपहर दो से ढाई बजे रायमुनी हेंब्रम उम्र चार साल पिता रेंगरा हेंब्रम घर के बाहर कुछ दुरी पर खेलने के क्रम में एक सुतली बम मिला, जिसे वह गेंद समझ कर खेल रही थी. इसी क्रम में बम बलास्ट कर गया, जिससे चार वर्ष की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. गंभीर चोट के कारण घटना स्थल पर ही बच्ची की मौत हो गई.













