
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के नए एसपी मोहम्मद अरशी के कमान संभालते ही अवैश शराब कारोबारियों की शामत आ गई है. जहां एसपी के निर्देश पर जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में संचालित हो रहे अवैध शराब की भट्ठियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. जहां आज एकबार फिर से एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ राकेश रंजन के नेतृत्व में कांड्रा थाना अंतर्गत पोलूबेडा मे अवैध शराब की कई भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान सैकड़ों लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया. बताया जा रहा है, कि पोलूबेडा निवासी मनींद्र मंडल नामक शराब माफिया की आधा दर्जन शराब भट्ठियों को एसडीपीओ राकेश रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है. वहीं पुलिस की दबिश देख इन भट्ठियों में काम कर रहे तीन तस्कर मौका देख भाग निकले, जबकि दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जिनका नाम संतोष मंडल और बुतरू सरदार बताया जाता है. बताया जाता है, कि दोनों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. इस दौरान पुलिस ने वहां से शराब बनाने के लिए उपयोग में लाए जानेवाले कई तरह के बर्तन व अन्य सामानों को जप्त भी किया है. पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस ने मौके से तीन सौ लीटर देशी शराब, साढ़े सात हजार किलो जावा महुआ, अस्सी आधा कटा ड्राम छोटा बड़ा बारह- बारह तसले और 24 पाइप बरामद किया गया है. वहीं विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस ने साढ़े सात लीटर जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया है.

गौरतलब है कि जिले की कमान संभालते ही नए एसपी मोहम्मद अर्शी ने अपनी मंशा व्यक्त करते हुए साफ तौर पर फरमान जारी कर दिया था कि जिले में अवैध शरबा, अफीम, गांजा, चरस वगैरह की खरीद- बिक्री किसी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी. साथ ही ऐलान किया था, कि जिले में किसी तरह के अवैध कारोबार के संचालन की सूचना अगर उन्हें मिलेगी तो उस पर वे त्वरित कार्रवाई करेंगे. इसी क्रम में एक हफ्ते के भीतर अवैध शराब के खिलाफ यह दूसरी कार्रवाई की गई है. इससे पूर्व राजनगर में डीएसपी हेडक्वार्टर के नेतृत्व में अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया था. हालांति बड़ा सवाल ये है, कि लॉकडाउन के बीच आखिर कैसे अवैध रूप से शराब की भट्ठियां संचालित हो रही थीं. वैसे एक सवाल और है, वो ये कि इन कारोबारियों को किसका संरक्षण प्राप्त है, ये तो जांच का विषय है. साथ ही शहरी इलाकों के झुग्गी झोपड़ियों और स्लम बस्तियों में भी व्यापक अभियान चलाने की जरूरत है. वैसे जिले के एसपी के लिए आदित्यपुर में संचालित हो रहे ब्राउन शूगर के कारोबार और उसके सप्लायरों को दबोचना बड़ी चुनौती होगी.

जमशेदपुर व घाटशिला में गुटखा, पान मसाला बिक्री के खिलाफ प्रशासन का छापेमारी अभियान
उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास, अंचलाधिकारी रिंकू कुमार एवं आइपीएस प्रोबेशनर सह थाना प्रभारी मनोज स्वर्गीयार द्वारा संयुक्त रूप से मउभंडार से लेकर दाहिगोरा सर्कस मैदान, इंदिरा मार्केट से घाटशिला मुख्य बाजार होते हुए कशीदा रेलवे पुल के सामने स्थित बिहारी कॉलोनी के दुकानों में पान मसाला-गुटखा की बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान वहां से गुटका, पान मसाला से संबंधित कोई भी सामग्री प्राप्त नहीं हुई. प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अगले 1 साल के लिए इन पर प्रतिबंध लगाया गया है इसलिये किसी भी परिस्थिति में इसकी बिक्री किया जाना दंडनीय अपराध है.

गौरतलब है कि झारखंड सरकार ने पान मसाला, गुटखा के बिक्री, भंडारण, वितरण एवं इसके उत्पादन पर पूरी तरह से रोक लगाया है जिसके अंतर्गत पान एवं गुटखा मसाला के विभिन्न उत्पाद जैसे- पान पराग पान मसाला, शिखर पान मसाला, रजनीगंधा पान मसाला, दिलरुबा पान मसाला, राज निवास पान मसाला, मुसाफिर पान मसाला, मधु पान मसाला, विमल पान मसाला, बहार पान मसाला, शेहरत ब्रांड पान मसाला, पान पराग प्रीमियम पान मसाला-में पाए जाने वाले हानिकारक मैग्निशियम कार्बोनेट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है जिस वजह इसकी बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है. इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा यह बताया गया कि प्रायः देखा जा रहा है कि लोग गुटखा ,पान मसाला खाकर जगह-जगह थूकते रहते हैं जिस कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव का खतरा ज्यादा हो जाता है इसलिए गुटखा पान मसाला की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा रहा है.














