रांची : झारखंड की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की बकाया 7500 रुपये महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करने का काम शुरू करने का ऐलान किया. योजना की पात्रता पर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. 37,55,233 लाभुकों का बैंक खाता आधार से लिंक्ड है. यह राशि जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की है. इससे महिलाएं होली का त्योहार अच्छे से मना सकेंगी. इस फैसले के पीछे महिला दिवस, होली और बाहा पर्व का ख्याल रखा गया है. दूसरी तरफ कई महिलाओं को इस योजना का गलत फायदा उठाने के कारण झटका भी लगा है.



