
जमशेदपुर : जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (जेएमए) की ओर से कोलकाता में अपना पहला वार्षिक समारो का आयोजन किया गया. इस दौरान जेएमए के चेयरमैन और टाटा स्टील के वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी ने हिस्सा लिया. इस दौरान इन लोगों ने तय किया कि वे लोग समाज को जोड़ने का काम करेंगे और समाज में अपनी पैठ को और मजबूत बनायेंगे. इस मौके पर बड़ोदा प्रबंधन के लोगों ने हिस्सा लिया. इसके अलावा लेफ्टिनेंट राजेंद्र निंबूरकर ने भारतीय सेना के पराक्रम के साथ ही सेना के प्रबंधन क्षमता से सबको अवगत भी कराया.







