
जमशेदपुर : महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज अस्पताल की छात्रा को उसके साथी द्वारा फेक फेसबुक एकाउंट बना आपत्तिजनक फोटो डालने का मामला प्रकाश में आया है. छात्रा ने बिष्टुपुर स्थित साइबर सेल में को इसकी लिखित शिकायत की है. इस मामले में छात्रा सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट से भी मिली. साइबर डीएसपी जयश्री कुजूर ने बताया कि छात्रा रांची की रहने वाली है. वह एमजीएम कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई करती है. हजारीबाग के एक युवक के साथ 7 साल से उसकी दोस्ती थी. कुछ विवाद को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई, जिससे दोनों अलग हो गए. इस बीच युवक ने छात्रा की फेक फेसबुक आइडी बनाई और उस पर आपत्तिजनक पोस्ट करने लगा. युवती ने पोस्ट देखकर शिकायत दर्ज कराई है, छात्रा द्वारा पुलिस को गलत यूआरएल देने के कारण अभी तक उसकी सही जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.







