
रांची : दुर्गा सोरेन सेना ने राज्य में एक नया उलगुलान करेंगी. सेना प्रमुख और विधायक सीता सोरेन और पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन की बेटी जयश्री सोरेन ने बुधवार को राजधानी रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि
उनके पिता दुर्गा सोरेन ने उनके बाबा शिबू सोरेन के साथ मिलकर विकसित और समृद्ध झारखंड का सपना देखा था. दुर्गा सोरेन ने अपना बचपन और अपनी युवा अवस्था को राज्य के लिए न्योछावर कर दिया था. संघर्षों की बदौलत अलग झारखंड तो मिला पर अब भी बेहतर, सुनहरे झारखंड का गठन बाकी है. इसे पूरा करने को सामाजिक संगठन दुर्गा सोरेन सेना के जरिये पहल होगी. जयश्री सोरेन ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन बखूबी अपना काम कर रहे हैं पर उनके आसपास मौजूद टीम गड़बड़ है. वे सरकार की छवि खराब करने में लगे हैं. जल, जंगल और जमीन की लूट जारी है. सरकार को अपने आसपास मौजूद भ्रष्ट पदाधिकारियों और टीम की वास्तविकता को परखना होगा और उचित कदम उठाने होंगे. आपको बता दें कि हाल ही में दुर्गा सोरेन और सीता सोरेन की बेटियों ने मिलकर दुर्गा सोरेन सेना का गठन किया है और झारखंड में बेहतर तरीके से काम करने के लिए आह्वान किया है. इसको लेकर वे लोग लगातार हमला बोल रहे है. अपने ही चाचा हेमंत सोरेन के लिए वे दोनों परेशानी का सबब बन रहे है. इन लोगों ने बताया कि सरकार के आसपास के लोगों के कारण ही राज्य गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, स्वास्थ्य के मसले पर अच्छा नहीं कर पा रहे है. 20 साल से इन विषयों पर अब भी झारखंड राज्य फिसड्डी राज्यों में शामिल है. इस दौरान इन लोगों ने दुर्गा सोरेन सोरेन के राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया. इस दौरान इन लोगों ने जिला अध्यक्षों और केंद्रीय पदाधिकारियों की भी घोषणा की. इसके तहत केंद्रीय कमेटी में अध्यक्ष जयश्री सोरेन होंगे जबकि कार्यकारी अध्यक्ष राजश्री सोरेन है, जो दुर्गा सोरेन और सीता सोरेन की छोटी बेटी है. इसके अलावा मुख्य पर्यवेक्षक सह प्रधान महासचिव बिरसा हांसदा को बनाया गया है. महासचिव सह प्रवक्ता सदानंद सिंह, महासचिव सुनील कुमार, उपाध्यक्ष फिरोज मांझी, उपाध्यक्ष संतोष नायक, उपाध्यक्ष अर्जुन हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष शहंशाह खान, सचिव ओम प्रकाश मांझी को बनाया गया है. सचिव के पद पर शिवलगाल मरांडी, संदीप कुमार, अशोक हेम्ब्रम, प्रवक्ता रवींद्र सिंह, प्रवक्ता शेरु कुरैशी के अलावा कार्यकारिणी सदस्य उज्जवल भगत, नायक हरि सिंह, जयदेव हांसदा, शकील अंसारी, सुदर्शन, दीपक महतो समेत अन्य लोग शामिल है.




