• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 2, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

jmm-protest-टाटा कमिंस, टाटा मोटर्स व टाटा स्टील के गेट का ”सत्ताधारी झामुमो” का घेराव बुधवार को, tata-steel-टाटा स्टील समेत अन्य कंपनियों ने कर्मचारियों के लिए बदला आने जाने का रास्ता, व्यापारी वर्ग गुस्से में, administration-प्रशासन ने दंडाधिकारी नियुक्त किया, businessmen-protest-व्यापारी समूह ने कहा-हेमंत जी आप दिल्ली में उद्योग लगाने के लिए रोड शो करते है, आपके विधायक कंपनी का गेट जाम करते है, ऐसे कैसे चलेगा, bjp-भाजपा ने भी झामुमो पर साधा निशाना, जेएमएम का व्यक्तिगत स्वार्थपूर्ति का प्रयास

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा समूह की तीन बड़ी कंपनियां टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस गेट का घेराव 17 नवंबर को होने जा रहा है. यह घेराव सत्ताधारी झामुमो के विधायकों के नेतृत्व में ही किया जायेगा. टाटा कमिंस के मुख्यालय को जमशेदपुर से बाहर ले जाने के मुद्दे पर यह घेराव और नाकेबंदी एक दिन का है. इसका नेतृत्व झामुमो के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष सह घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन कर रहे है. 17 नवंबर को टाटा स्टील के जेनरल ऑफिस गेट के कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक समीर महंती, विधायक सविता महतो, पूर्व सांसद सुमन महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हिदायत खान के साथ साथ बलदेव भुइयां द्वारा किया जाएगा. टाटा स्टील के बिष्टुपुर थाना समीप गेट का नेतृत्व विधायक संजीव सरदार के साथ-साथ केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार, केंद्रीय सचिव आस्तिक महतो, केंद्रीय सचिव राजु गिरी, केंद्रीय सदस्य योगेंद्र कुमार निराला, सुनील महतो एवं अकरम खान द्वारा किया जाएगा. टाटा मोटर्स मुख्य गेट टेल्को का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सह विधायक रामदास सोरेन के साथ-साथ केंद्रीय सचिव शेख बदरुद्दीन, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद लाल, केंद्रीय सदस्य महावीर मुर्मू, केंद्रीय सदस्य नरोत्तम दास, झामुमो मजदूर यूनियन के महासचिव शैलेंद्र मैंती, जिला सचिव लाल्टु महतो एवं जमशेदपुर नगर दलगोविंद लोहरा द्वारा किया जाएगा. टाटा कमिंस प्राइवेट लिमिटेड टेल्को के गेट का नेतृत्व विधायक मंगल कालिंदी के साथ-साथ केंद्रीय कीड़ा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज यादव, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोड़िया सोरेन, जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, जिला परिषद पिंटू दत्ता, जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कु द्वारा किया जाएगा. दूसरी ओर, इस गेट घेराव को लेकर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है जबकि पुलिस बल भी तैनात कर दिये गये है. इसके तहत बिष्टुपुर के जेनरल ऑफिस गेट पर सीसीआर से क्यूआरटी बल तैनात किये गये है जबकि सीसीआर से इसकी तैनाती की जायेगी. इसके अलावा सिदगोड़ा के सीआरएम बारा गेट पर जुगसलाई क्यूआरटी बल तैनात होंगे. बिष्टुपुर के टाटा स्टील गेट पर भी ऐसी ही तैनाती की गयी है. इसके अलावा टाटा कमिंस गेट और टाटा मोटर्स गेट पर भी तैनाती की गयी है. बिष्टुपुर, सिदगोड़ा, बर्मामाइंस, टेल्को थानेदार को एलर्ट किया गया है. सीसीआर डीएसपी को भी तैनात रहने को दिया गया है. ट्राफिक डीएसपी का धरना प्रदर्शन में देखरेख करने की जिम्मेदारी दी गयी है. सिटी एसपी को अलर्ट किया गया है.
टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के लिए आने जाने का रास्ता बदला

टाटा स्टील ने झामुमो के नाकेबंदी को देखते हुए अपने कर्मचारियों के लिए आने जाने के रास्ते को बदल दिया है. इसके तहत यह बताया गया है कि जीओआरसी कैंटीन और टेलीफोन एक्सचेंज गेट को पूरी तरह बंद रखा जायेगा. इस रास्ते से कोई गाड़ी सुबह 9 बजे से रात के 10 बजे तक आना जाना नहीं करेगी. लोगों को अगर आना जाना करना है तो एल टाउन गेट से दो चक्का और चार चक्का और पैदल जाने वाले कर्मचारी जा सकेंगे जबकि एन रोड गेट से दोपहिया और पैदल चलने वालों के लिए रास्ता खुलेगा. (नीचे देखे पूरी खबर)

व्यापारी का विरोध

कारोबारियों ने विरोध दर्ज कराया
जमशेदपुर के कारोबारी और कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया ने ट्विट कर झामुमो के इस आंदोलन का विरोध किया है. उन्होंने अपने ट्विट में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पीएमओ इंडिया को बताया है कि ”जमशेदपुर की घटनाओं पर ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूँ. आप, हम और अधिकारी नए उद्योग झारखण्ड में स्थापित हो उसके लिए चिन्तित है. दिल्ली तक रोड शो किया जा रहा है. वही आए दिन विधायकों द्वारा कंपनी गेट जाम करना दुखद है. आग्रह है इस पर ध्यान देंगे. उन्होंने टाटा स्टील की सराहना भी की है और एक अन्य ट्विट में कहा है भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर टाटा स्टील द्वारा आयोजित संवाद सम्मेलन आदिवासी/ जनजातीय संस्कृति को मज़बूत करने की दिशा में बड़ा कदम के साथ जनजातीय समुदाय से जुड़ी कला को प्रदर्शित करने का भी बड़ा मंच है. इसकी सराहना की गयी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

जमशेदपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव.

झामुमो का गेट जाम सिर्फ राजनीतिक स्टंटबाजी और व्यक्तिगत स्वार्थ पूर्ति का प्रयास: भाजपा
झामुमो द्वारा टाटा समूह के तीन बड़ी कंपनियों के घेराव को भाजपा ने युवा विरोधी और राजनीतिक स्टंट करार दिया है. मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर झामुमो की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इसे निम्न स्तर की राजनीति बताया. उन्होंने कहा कि झामुमो नेताओं ने सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने और व्यक्तिगत स्वार्थ पूर्ति हेतु टाटा कंपनी के गेट जाम करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि सत्ता में काबिज होने के बाद झामुमो नेतागण पूरे शहर को अशांत करने की साजिश कर रहे हैं. जिससे औद्योगिक नगरी जमशेदपुर ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में भय का वातावरण बन गया है. महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थन पर भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोरोना जैसी भयंकर त्रासदी के दौरान दो अस्पतालों को बंद करने की उपलब्धि वाले मंत्री पिछले दो साल के कार्यकाल में शहर में एक अस्पताल भी खुलवा ना सके और वहीं शांतिपूर्ण चल रहे उधोगों को बंद कराने में अपनी भूमिका निभाने लगे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार में राजधानी रांची में हजारों रोजगार वाली दो बड़ी टेक्सटाइल कंपनियों में ताले लग गए. पिछले दो वर्ष में एक भी निवेशक ने प्रदेश में निवेश नही किया है परंतु बड़े-बड़े चुनावी वादे करने वाली झामुमो पार्टी निवेश के अवसर बढ़ाने के बजाय झारखंड में उधोग-धंधे बंद कराने में लगी है. वहीं, उन्होंने कहा कि झामुमो के विधायकों को अपनी व्यक्तिगत नफा-नुकसान को छोड़कर राज्य व शहर के विकास को बल देने की दिशा में कार्य करना चाहिए. जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने शहरवासियों से ऐसी विकास विरोधी दल और ऐसे नेताओं को चिन्हित कर उनके बहिष्कार करने की अपील की है.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel legal and corporate changes : टाटा स्टील के लीगल व कॉरपोरेट सेक्रेटेरियल विभाग में कई अधिकारियों के बदले पदनाम, कई की बदली जिम्मेदारियां
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel legal and corporate changes : टाटा स्टील के लीगल व कॉरपोरेट सेक्रेटेरियल विभाग में कई अधिकारियों के बदले पदनाम, कई की बदली जिम्मेदारियां

October 1, 2026
Tata steel plate mill : टाटा स्टील कलिंगानगर में लगायेगी प्लेट मिल, एमडी ने बनायी प्रोजेक्ट टीम
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel plate mill : टाटा स्टील कलिंगानगर में लगायेगी प्लेट मिल, एमडी ने बनायी प्रोजेक्ट टीम

October 1, 2026
Tata steel foundation bonus : टाटा स्टील फाउंडेशन के कर्मचारियों का हुआ बोनस, परफार्मेंस रिवार्ड के रुप में दी जायेगी राशि
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel foundation bonus : टाटा स्टील फाउंडेशन के कर्मचारियों का हुआ बोनस, परफार्मेंस रिवार्ड के रुप में दी जायेगी राशि

September 30, 2026
Next Post

tata-steel-sbi-mou-देश में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए स्टेट बैंक इंडिया और टाटा स्टील की जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने की साझेदारी, फुटबॉल को आगे बढ़ायेगा दोनों देश की बड़ी संस्था, टाटा स्टील और एसबीआइ एमडी की मौजूदगी में हुआ एमओयू

singhbhum-chamber-सिंहभूम चैंबर में जमशेदपुर डीसी की घोषणा, नाईट मार्केट की व्यवस्था होगी, जल्द नया स्विमिंग पूल और दो इंडोर स्टेडियम खुलेगा, व्यापारियों ने रखी ये डिमांड

jamshedpur-tata-katihar-train-demands-fulfilled-जनता की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, आज से चलेगी टाटा-कटिहार ट्रेन, सांसद विद्युत वरण महतो हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच

Adityapur body found – सालडीह खरकई नदी में मिला युवक का शव, आरआईटी में दोस्त के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

Jamshedpur incident – बिरसानगर में असामाजिक तत्वों का तांडव, दो कारों के शीशे तोड़े, एक में आग लगाने की कोशिश

Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच

Adityapur body found – सालडीह खरकई नदी में मिला युवक का शव, आरआईटी में दोस्त के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

Jamshedpur incident – बिरसानगर में असामाजिक तत्वों का तांडव, दो कारों के शीशे तोड़े, एक में आग लगाने की कोशिश

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video

Jamshedpur bjp kadma : भाजपा कदमा मंडल की मासिक बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर हुआ मंथन, संगठनात्मक मजबूती पर जोर

Jamshedpur jugsalai nagar parishad : जुगसलाई नगर परिषद की ओर से स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान, दिया गया साफ सफाई रहने का संदेश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News