जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने नये ‘प्लेट मिल कलिंगानगर प्रोजेक्ट’ के कार्यान्वयन के लिए एक अक्तूबर से प्रोजेक्ट टीम का गठन किया है. यह मिल रक्षा, जहाज निर्माण, ऊर्जा पाइपलाइनों, तटीय संरचनाओं और पवन ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए चौड़ी और मोटी प्लेटों का निर्माण करेगी. प्रिया रंजन पांडेय (चीफ कोक प्लांट, टीएसके, आइएल2) को ‘चीफ प्लेट मिल टीएसके प्रोजेक्ट’ का प्रोजेक्ट लीड नियुक्त किया गया है. वे जाजपुर से कार्य करेंगे. प्रोजेक्ट निष्पादन के लिए वे जीएम पीएंडसी ओडिशा एवं महाराष्ट्र के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे और प्रशासनिक रूप से वीपी ऑपरेशन्स टीएसके (प्रोजेक्ट प्रायोजक) को रिपोर्ट करेंगे. विष्णु शंकर पाढ़ी (चीफ पीएंडसी मिल्स एंड डाउनस्ट्रीम टीएसके एवं एनआइएनएल, आइएल 2) को ‘चीफ पीएंडसी प्लेट मिल टीएसके प्रोजेक्ट’ (प्रोजेक्ट मैनेजर) बनाया गया है. वे भी जाजपुर में तैनात रहेंगे और चीफ प्लेट मिल कलिंगानगर प्रोजेक्ट को रिपोर्ट करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
प्रोजेक्ट को समय पर और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए एक विशेष सपोर्ट टीम बनायी गयी है. इसमें प्रकाश सिंह (हेड पीएंडसी लॉजिस्टिक्स, आइएल 3) जाजपुर से लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर की जिम्मेदारी संभालेंगे. उत्सव कश्यप (हेड एनवायरमेंट क्लीयरेंस एंड कंप्लायंस, आइएल 3) जमशेदपुर में रहकर पर्यावरण स्वीकृति का काम देखेंगे और जरूरत के मुताबिक प्रोजेक्ट साइट पर मौजूद रहेंगे. श्रीकांत कुमार भद्र (हेड लैंड एंड लीज कलिंगानगर, आइएल 3) जाजपुर से भूमि और वन मंजूरी संबंधी जरूरतों को पूरा करेंगे. कंपनी प्रबंधन ने कहा है कि आगे जरूरत के हिसाब से टीम में और विशेषज्ञों को जोड़ा जायेगा. साथ ही, चीफ इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स, लैंड मैनेजमेंट, एनवॉयरमेंट, कॉरपोरेट अफेयर्स और रेसिडेंट एग्जीक्यूटिव (भुवनेश्वर) की क्षैतिज सहायता टीमें प्रोजेक्ट को समय पर मंजूरी दिलाने के लिए समन्वय बनाये रखेंगी.




