
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के जुगिपाड़ा स्थित रंकिणी मंदिर परिसर में मंगलवार को बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विधायक निधि से स्वीकृत पेयजल के लिए डीप बोरिंग सह ओवर हेड टैंक निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. इस अवसर पर श्री षाड़ंगी ने कहा कि जुगिपारा में लोगों के समक्ष पेयजल की घोर समस्या है. ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने बोरिंग निर्माण की स्वीकृति दी है. कहा कि बोरिंग निर्माण से लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी मिल पाएगा. इस अवसर पर जिप सदस्य शिव चरण हांसदा, हरि साधन मल्लिक, गोपन परिहारी, बबलू गिरि, बापी राय, संजय सिंह, मंतोष सीट समेत अन्य उपस्थित थे.



