जमशेदपुर : जमशेदपुर कद जुगसलाई नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू कर दी गई. चुनाव के दौरान एक अजीब स्थिति तब पैदा हो गई जब उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी और वार्ड सदस्य इरशाद हैदर शौचालय जाने के बहाने अंचल कार्यालय से बाहर निकल गए. इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने इस पर आपत्ति जताई. प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रत्याशी का बाहर जाना पूरी तरह गलत है क्योंकि कार्यालय परिसर और उसके आसपास सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है. (नीचे भी पढे़ं)
बताया जा रहा है कि चुनाव प्रक्रि या के दौरान कुछ वार्ड सदस्य बाहर निकलकर आपस में बातचीत करते भी नजर आए, जिससे माहौल कुछ समय के लिए गरमा गया. उपाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें वार्ड सदस्य अर्चना दुबे, इरशाद हैदर, लिपू शर्मा और राहत हुसैन शामिल हैं. इन सभी ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है. चुनाव प्रक्रिया के दौरान ही इरशाद हैदर के बाहर निकलने की घटना को लेकर अधिकारियों ने कड़ी निगरानी की बात कही है.



