जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया के अंतिम दिन कई दावेदारों ने नमाांकन किया. सिख समुदाय के नेता शैलेंद्र सिंह की पत्नी बलबीर कौर ने अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर सिख समुदाय के लोग मौजूद थे. भारी भीड़ के बीच उन्होंने नामांकन दाखिल किया. (नीचे भी पढ़े)
बलबीर कौर ने यहां से चुनाव जीतने का दावा किया और कहा कि वे और उनकी पत्नी ने जो मेहनत की है, इसका बेहतर परिणाम सामने आयेगा और जनता उनका साथ देगी. दूसरी ओर, बुधवार को ही झामुमो नेता मानिक मल्लिक की पत्नी डॉली मल्लिक ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया. उनके इस नामांकन में पत्नी के अलावा भारी संख्या में समर्थक भी थे. इन लोगों ने भी नामांकन दाखिल किया. अपना दमखम इन लोगों ने भी दिखाया और जुगसलाई के विकास में सहायक बनने का वादा एक बार फिर से किया.








