जमशेदपुर : जमशेदपुर के होने वाले नगर निकाय चुनाव में जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में रोचक स्थिति आ गयी है. भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह (शिवजी सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की पत्नी) के समर्थन में भाजपा नेता पप्पू सिंह की पत्नी नूतन सिंह ने नामांकन वापस लेने की घोषणा कर दी. (नीचे भी पढ़ें)
इसको लेकर दिन भर चले जमशेदपुर भाजपा अध्यक्ष संजीव सिन्हा और भाजपा के नगर निकाय चुनाव के प्रभारी अभय सिंह के प्रयास के बाद पप्पू सिंह और नूतन सिंह मानी और कहा कि वे लोग पार्टी के साथ खड़े है और पार्टी के समर्थित उम्मीदवार के साथ वे लोग चुनाव प्रचार करेंगे. नामांकन वापसी का आखिरी दिन शुक्रवार 6 फरवरी है. वे नामांकन की वापसी कर लेंगी. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान दोनों ही प्रत्याशियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाया और फिर शॉल और पट्टा पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, अभय सिंह, संजीव सिंह, महेंद्र जैन, अनिल मोदी, लालचंद सिंह, अमर सिंह, हनु जैन समेत कई अन्य लोग मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
सारे लोगों ने एक स्वर में रिंकू सिंह को जीताने की अपील की. इन लोगों ने कहा कि वे लोग पार्टी के स्तर पर भले चुनाव नहीं लड़ रहे हो, लेकिन आतंक स्थापित करने की फिर से हो रही मंशा को हर हाल में रोकेंगी.







