
जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी जुस्को (टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड) की अधीकृत यूनियन जुस्को श्रमिक यूनियन के चुनाव को लेकर श्रम विभाग द्वारा राजनीतिक दबाव पर की जा रही कार्रवाई पर रोक लगा दी गयी है. इसके खिलाफ जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी. जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत में इस मामले को लेकर सुनवाई हुई. श्री पांडेय के पक्ष में एडवोकेट इंद्रजीत सिन्हा ने जिरह की. इस दौरान रघुनाथ पांडेय के अधिवक्ता ने कहा कि अपने क्षेत्राधिकार से बाहर आकर काम किया है. इन लोगों ने चुनाव कराने की मांग की. इसके बाद सरकार की ओर से मौजूद महाधिवक्ता ने कहा कि अभी समय दिया जाये. इस दौरान याचिका को मंजूर करते हुए जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत ने श्रम विभाग को छह सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा गया है जबकि श्रम विभाग को किसी तरह की कोई कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है.






