
जुगसलाई राम टेकरी रोड से तीन चोरों ने लैपटॉप किया चोरी, सीसीटीवी में कैद
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत राम टेकरी रोड निवासी नितेश शर्मा की दुकान से लैपटॉप की चोरी कर ली गई.
घटना की जानकारी मिलने पर जब नितेश ने दुकान पर लगा सीसीटीवी देखा तो उसने चोर नजर आ गया. चोर तीन की संख्या में थे, जिसमें दो चोर ऑफिस के बाहर रेकी कर रहे थे और एक ऑफिस के अंदर घुसकर चोरी कर रहा था. इस संबंध ने नितेश ने जुगसलाई थाना में शिकायत की है।

सड़क किनारे नो पार्किंग में खड़ी कारों को पुलिस ने किया जप्त
जमशेदपुर के यातायात डीएसपी बबन सिंह ने आए दिन सड़क पर जाम लगने को लेकर सड़क किनारे नो पार्किंग में खड़े गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान काली माटी रोड के किनारे 7 कारों को क्रेन के सहारे लिफ्ट कर ट्रैफिक थाना ले जाया गया. सभी से फाइन भी वसूला गया।

बिहार से आई एसटीएफ की टीम ने बिरसानगर से युवक को किया गिरफ्तार
जमशेदपुर के बिरसा नगर थाना क्षेत्र के बी एड कॉलेज स्थित अम्बेडकर पथ निवासी किशन कुमार को बिहार से आई एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है. किशन पर बिहार के नौबतपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है. नौबतपुर थाना में किशन के खिलाफ 68/2020 प्राथमिकी दर्ज की गई है. शुक्रवार को एसटीएफ की टीम शहर पहुंची थी और किशन को अपने साथ ले गई.






