
जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) की अधीकृत यूनियन जुस्को श्रमिक यूनियन का चुनाव बुधवार यानी 26 अक्टूबर को होने वाला है. इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है. 26 अक्टूबर बुधवार को सुबह से मतदान टाटा स्टील यूआइएसएल के ऑफिस में होगा. इस चुनाव को संपादित कराने के लिए चुनाव पदाधिकारी सीएस झा के स्तर पर काम चल रहा है. 26 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक जुस्को कार्यालय में चुनाव होगा. इसके बाद शाम पांच बजे से मतगणना 26 अक्टूबर को होगा. इसमें पदाधिकारी और कमेटी मेंबर के लिए मतदान होगा. कुल 12 पदाधिकारी और 23 कमेटी मेंबरों के लिए करीब 630 लोग मताधिकार का अपना प्रयोग करेंगे. 23 कमेटी मेंबर के लिए 49 लोग चुनावी मैदान में है जबकि सारे 12 पदों के लिए कई लोग प्रत्याशी मैदान में है. अध्यक्ष के पद पर रघुनाथ पांडेय के टक्कर में कर्मचारी ने अपना नामांकन भरा है. इस चुनाव में 23 कमेटी मेंबरों में से तीन कमेटी मेंबर के पद पर तीन लोग निर्विरोध हो चुके है. इसमें निर्वाचन क्षेत्र संख्या 9 इपीसी व एकाउंट से शैलेश कुमार, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3 के हार्टिकल्चर व परचेज से सुनील चौबे और सीवेज और पंपिंग स्टेशन से सूरज सिंह निर्विरोध हो चुके है. अब बचे हुए 20 सीटों के लिए मतदान होगा. 12 पदाधिकारी के लिए भी मतदान होना है. (नीचे देखे पूरी खबर)

कमेटी मेंबरों का नामांकन एक नजर में :
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 4 डीबीएस व जीआर-शंकर दयाल सिंह, मुन्ना मुखी, राजू गोराई
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 पब्लिक हेल्थ-खेमलाल, सूर्य प्रकाश, प्रवीण कुमार राय, सारो हांसदा, सतीश कुमार, रविंद्र सिंह गिल, सफदर अली, संध्या कुमारी
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 6 आइसीएस-मुकेश सिन्हा और बृजेश कुमार सिंह
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 7 एडमिन, एचआर, बिलिंग, सीएसआर-सुदीप बोस, सुशील कुमार मुखी
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 8 एफएमसी व एजुकेशन-बिनोद प्रसाद और राजेश कुमार कंठ
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 9 इपीसी और एकाउंट-शैलेश कुमार (निर्विरोध)
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2 पीएसडी व टाउन इलेक्ट्रिकल-अश्वनी पाल, अजीत कुमार मिश्रा, मंटू महतो, सुखविंदर सिंह, चंद्रशेखर प्रधान, ए तुलसी राव, बेलाल अहमद अंसारी, विजय बहादुर सिंह, अब्दुल खलीक, दिनेश कुमार महतो, संत प्रकाश, सुमेंदू सौरव
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3 हार्टिकल्चर व परचेज-सुनील चौबे (निर्विरोध)
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 बी-वाटर डिस्ट्रीब्यूश व डिमना कांप्लेक्स-अखिलेश कुमार मिश्रा, मिश्री मांझी, अर्जुन लाल, विजय शंकर पांडेय, प्रसनजीत दास, अखिलेश कुमर, अमित सरकार, सुरेश मुखी, धीरज मुखी
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 सी सीवेज व पंपिंग स्टेशन-सूरज सिंह (निर्विरोध)
निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 ए वाटर वर्क्स और आरपीएच-आरके शुक्ला, धीरज कुमार, प्रशांत कुमार वाजपेयी, गुरु चरण महतो, राजकुमार यादव, मोहन बहादुर, अशोक कुमार, दिलीप कुमार पांडेय (नीचे देखे पूरी खबर)

पदाधिकारी का चुनाव और प्रत्याशियों की सूची :
अध्यक्ष का एक पद-रघुनाथ पांडेय (को-ऑप्टेड) और बिनोद कुमार राम
वर्किंग प्रेसिडेंट का एक पद-अमरनाथ तिवारी, संतोष कुमार, डीकेपी सिंह, गोविंद झा
डिप्टी प्रेसिडेंट का एक पद-पीएन सिंह, बिनय कुमार, मनीष कुमार दुबे
उपाध्यक्ष का चार पद-पीके बनर्जी, एमए रहमान, उमेश राय, पिंटू शर्मा, मनोज कुमार पांडेय, रुपु भकत, बसंत कुमार बेउरा
महासचिव का एक पद-सीडीएस कृष्णनन और सूर्य प्रकाश पाठक
सहायक सचिव का तीन पद-टी कुमार, अखिलेश कुमार राय, जीपी महतो, संजय लाल, बबन प्रसाद सिंह, बुलबुल कुमार सिंह, फिरोज अली खान, कुमार कौशिक
कोषाध्यक्ष का एक पद-कमलेश कुमार सिंह और गोपाल जायसवाल





