
जमशेदपुर : स्थानीय निवासी कुमार नचिकेता को श्री राजपूरत करणी सेना का जमशेदपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक डॉ लोकेंद्र सिंह कलवी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के आदेश तथा राष्ट्रीय प्रभारी प्रह्लाद सिंह खिंची व झारखंड प्रभारी अमित सिंह उज्जैन की अनुशंसा पर कुमार नचिकेता की यह नियुक्त 3 अगस्त 2020 से 2 अगस्त 2021 तक के लिए की गयी है. साथ ही उन्होंने आशा जतायी है कि कुमार नचिकेता इस पद की गरिमा व सम्मान को बनाये रखते हुए संगठन की ओर से मिली जम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे. इसके साथ ही नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि संगठन की मजबूती को अपना पूर्ण योगदान देंगे तथा कार्यकाल के दौरान पद का व्यक्तिगत, राजनीतिक उपयोग, अनुशासनहीनता या किसी भी तौर पर संगठन को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में तुरंत पदमुक्त कर दिया जायेगा.दूसरी ओर श्री राजपूत करनी सेना के जिलाध्यक्ष का पद भार दिये जाने पर कुमार नचिकेता ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, राष्ट्रीय प्रभारी प्रह्लाद सिंह खींची तथा झारखंड प्रभारी अमित सिंह उज्जैन जी के प्रति आभार व्यक्त किया है.








