खरसावां: सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां थाना अंतर्गत खरसावां-रड़गांव मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सोरदा ईचागुटू एवं उसके बड़े भाई सीनू ईचागुटू से एचपी कंपनी का लैपटॉप और बैग में रखे 2 लाख 14 हजार 440 रूपये लूटकर भाग गये. इधर घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार को खरसावां थाना प्रभारी ने घटनास्थल का जायजा लिया. बता दें कि खरसावां के मोहनबेड़ा गांव के सोरदा ईचागुटू खरसावां के आमदा रोड (चांदनी चौक) में पंजाब नेशनल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है. जबकि इसी दुकान में ही उसका बड़ा भाई स्टेशनरी दुकान चलाता है.(नीचे भी पढ़े)
सोरदा ईचागुटू के बैग में एचपी कंपनी का एक लैपटॉप और 1,95,880 रूपये कैश, आधार कार्ड, मैट्रिक सर्टिफिकेंट, पास बुक आदि डॉक्यूमेंट लेकर अपराधी फरार हो गए. जबकि सीनू ईचागुट के बैगं में रखे 18,560 रूपये कैश, दुकान व बाइक की चाभी, पर्सलन डॉक्यूमेंट लेकर फरार हो गए. मंगलवार की रात आठ बजे दोनों भाई दुकान बंद कर वापस अपने घर घर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाकर गोवर्धन चौक के समीप एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने सबसे पहले जबरन बाइक रोकने का प्रसास किया. इसी क्रम में सोरदा ईचागुटू और सीनू ईचागुट का बाइक गिर गया. अपराधियों ने सबसे पहले एक हवाई फॉयर कर दोनो भाईयों से मारपीट किया और उनका बैग छिनने का प्रयास किया. बैग नही देने पर अपराधियों ने पिस्तौल से पुन: एक फायरिंग कर दोनो भाईयों का बैग लेकर हुडांगदा की ओर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.














