सरायकेला: कोल्हान के नवनियुक्त डीआईजी अनुरंजन किस्टोपा गुरुवार को सरायकेला पहुंचे. जहां जिले के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने उनका स्वागत किया. इससे पूर्व उन्हें पुलिस हेडक्वार्टर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उसके बाद डीआजी ने सभी ऑफिसर्स के साथ एक बैठक कर जिले में चल रहे पुलिसिंग की जानकारी प्राप्त की. साथ ही आगामी बकरीद को लेकर जिला पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि जिले में बेहतर पुलिसिंग कैसे हो इसको लेकर पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है. इसके अलावा सभी से परिचय प्राप्त किया गया है.














