
सरायकेला : कोल्हान प्रमंडल के नव पदास्थापित डीआईजी राजीव रंजन आज सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय पहुंचे जहां जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की. इस दौरान कोरोना बंदी के नियमों को सख्ती से पालन करने का सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया. डीआईजी कोल्हान राजीव रंजन ने सभी थानेदारों को सुदूरवर्ती व नक्सली क्षेत्र के पांच मुखिया व दस ग्राम प्रधान के साथ मिलकर पांच बिंदुओं पर रोज रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया. जिसमें क्षेत्र में भूखे, बीमार, लाचार, बाहर से आए बीमार मजदूर की सूची बनाकर रोज एसपी को देने का निर्देश दिया. डीआईजी राजीव रंजन ने बताया कि क्षेत्र की संमस्या व लोगों की परेशानी की जानकारी लेकर जो समस्या प्रशासन के स्तर से समाधान होगी उसका प्रयास होगा. वहीं उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर तरह की समस्या करेगी.















