• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, July 18, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

kolhan-loss-ईंचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, टूटी राजनीतिक दलों की आपसी दीवार, अश्रुपूर्ण वातावरण के बीच झारखंड और बंगाल के दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, जानें कैसी रही कोल्हान के दिग्गज नेता साधुचरण महतो की अंतिम विदाई, किन लोगों ने की विदाई को लेकर शिरकत, देखें तस्वीरें

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अंतिम विदाई देते हुए.

ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता साधु चरण महतो का पार्थिव शरीर बुधवार देर शाम पंचतत्व में विलीन हो गया पुत्र सुमन महतो ने मुखाग्नि दी जहां राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो रांची सांसद संजय सेठ पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय महतो सहित हजारों की संख्या में दिवंगत पूर्व विधायक के समर्थक व शुभचिंतकों के अलावे पार्टी व दूसरे दलों के नेताओं ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी. विदित रहे कि पूर्व विधायक के असामयिक निधन पर सरायकेला- खरसावां समेत पूरे कोल्हान में शोक की लहर दौड़ पड़ी. श्री महतो लंबे समय से गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले दिनों 23 अक्टूबर को कोलकाता स्थित आरएन टैगोर अस्पताल में उनके गुर्दे का प्रत्यारोपण किया गया था. (नीचे देखे पूरी खबर)

पूर्व एमएलए साधुचरण को अंतिम विदाई देते भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले.

इसके बाद से वे वही स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे. सोमवार शाम को ही उनकी हालत चिंताजनक हो गई थी जिसके बाद उन्हें सीसीयू में भर्ती कराया गया मगर मंगलवार दिन के 11: 30 बजे वे इस दुनिया से अलविदा हो गए. मंगलवार दोपहर उनके निधन की खबर जैसे ही क्षेत्र में आई, लोगों की आंखें नम हो गई और पक्ष- विपक्ष के सभी लोगों ने एक स्वर से उनके निधन को समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया. बड़ी संख्या में लोगों का उनके घर पर तांता लगा रहा और लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते रहे. मंगलवार रात ही उनका शव जमशेदपुर पहुंच गया था, जहां उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल के शीत गृह में रखा गया था. (नीचे देखे पूरी खबर)

सांसद विद्युत वरण महतो, बाबी सिंह, रतन महतो समेत अन्य दिवंगत को विदाई देते हुए.

बुधवार सुबह 7:00 बजे लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनकी शव यात्रा टीएमएच अस्पताल से शुरू हुई जो सबसे पहले उनके चांडिल स्थित आवास पर पहुंची. वहां लोगों ने पूर्व विधायक के अंतिम दर्शन किए. इसके बाद पूर्व विधायक की अंतिम यात्रा चांडिल गोल चक्कर के रास्ते चौका होते हुए कांड्रा पहुंची. यहां भी समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके उपरांत यात्रा कोलाबीरा दुगनी होते हुए पूर्व विधायक के पैतृक गांव रंगाटांड़ पहुंची जहां फुटबॉल मैदान में भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी. यहां से उनका शव उनके वर्तमान निवास आदित्यपुर स्थित श्री डूंगरी ले जाया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

ADVERTISEMENT
भाजपा के पूर्व विधायक को विदाई देते राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह और अमरप्रीत सिंह काले.

वहां भी पहले से विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, एवं उद्यमियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भारी भेड़ मौजूद रही. सभी ने दिवंगत आत्मा के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. देर शाम करीब 4: 30 बजे सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ उन्हें बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया. पूरी शव यात्रा में जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ नजर आई . सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन किए. इस दौरान सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के ही नहीं बल्कि कांग्रेस, झामुमो ,आजसू आदि अलग विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के भी कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. (नीचे देखे पूरी खबर)

भाजपा नेता अभय सिंह अंतिम विदाई देते हुए.

इससे पता चला कि पूर्व विधायक साधु चरण महतो जनता के बीच कितने लोकप्रिय थे. श्रद्धांजलि देने वालों में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, रांची सांसद संजय सेठ, पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय महतो, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर बावरी, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, जेबी तुबिद, बड़कुंवर गागराई, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा नेता अभय सिंह, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, जमशेदपुर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, सरायकेला- खरसावां भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, स्थानीय पार्षद अभिजीत महतो, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उदय सिंहदेव, भाजपा नेता गणेश महाली, रमेश हांसदा, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर शुभेंदु महतो, खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा नेता बास्को बेसरा, सतीश सिंह, बारी मुर्मू, आजसू नेता हरे लाल महतो, आस्तिक महतो, लघु उद्योग भारती प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूपेश कतरियार, उद्यमी इंदर कुमार अग्रवाल शामिल रहे. (नीचे देखे पूरी खबर)

जमशेदपुर के पार्वति घाट में मौजूद सांसद विद्युत महतो, बॉबी सिंह, अभय सिंह, मंटू सिंह, रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ व अन्य.

इस दौरान साधु महतो अमर रहे… जबतक सूरज चांद रहेगा साधु तेरा नाम रहेगा के गगनभेदी नारों से जमशेदपुर और सरायकेला की सड़कें गुंजायमान रही.

Developer

Developer

Related Posts

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
खबर

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

July 18, 2026
jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video
खबर

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

July 18, 2026
jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

July 17, 2026
Next Post
jamshedpur-sikh-जमशेदपुर के गुरुद्वारों में डिस्पोजल प्लेटों का प्रयोग बंद होगा, जमशेदपुर डीसी से मिलकर सिख समाज ने दी बधाई, डीसी बोले-सबकुछ ठीक रहा तो गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर अवश्य निकलेगा नगर कीर्तन

jamshedpur-sikh-samaj-सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान के खिलाफ गुरदयाल सिंह ने बोला हमला, कहा-प्रधान तारा सिंह अज्ञानी है, प्रधान चुनते थे ट्रस्टी, संविधान बना संगत को दिया अधिकार

jamshedpur-sikh-samaj-सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान के खिलाफ गुरदयाल सिंह ने बोला हमला, कहा-प्रधान तारा सिंह अज्ञानी है, प्रधान चुनते थे ट्रस्टी, संविधान बना संगत को दिया अधिकार

jamshedpur-murder-टेल्को से गायब युवक की हत्या के मामले में गुस्साए परिजनों ने दूसरे दिन भी जमशेदपुर के एसएसपी कार्यालय के बाहर किया धरना-प्रदर्शन, पुलिस ने सड़क पर बैठकर कार्रवाई का दिया आश्वासन, 3 घंटे बाद उठे लोग, सड़क पर पुलिस के खिलाफ होता रहा हंगामा-देखिये-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी

Jamshedpur asisc zonal competition : केपीएस कदमा में एएसआइएससी जोनल वक्तृत्व प्रतियोगिता 2026 आयोजित, प्रतियोगिता में एएसआइएससी से संबद्ध 28 स्कूलों के 81 बच्चे हुए शामिल

jharkhand got new gift : झारखंड को रेलवे का तोहफा, मुरी पिस्का अमृत भारत स्टेशन में हुए शामिल, पीएम ने किया ऑन लाइन उद्घाटन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News