चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एक रेल कर्मचारी की पैर कटने के बाद इलाज के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रेल कर्मी उमेश शर्मा की मौत हो गयी. उमेश कुमार सीकेपे रेल मंडल के रेलवे इलेक्ट्रिकल आपरेटिंग विभाग में खलासी के पद पर कार्यरत थे. वे अपने परिवार के साथ रेलवे आरई कालोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में रहते थे. उनकी रात्रि ड्यूटी थी. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान मंगलवार सुबह 4 बजे ड्यूटी के दौरान वे रेलवे लाइन संख्या 5 को चेक कर रहे थे. इस दौरान चक्रधरपुर गोमो आद्रा मेमू ट्रेन प्लेसमेंट प्लेटफॉर्म पर लगायी जा रही थी. लाइन चेक करने के दौरान ट्रेन के एक तार में पैर फंसने से वे आद्रा मेमू ट्रेन के धक्के से गिर गए. इसमें उनका दाहिना पैर कट गया. दुर्घटना के तुरंत बाद ड्यूटी पर मौजूद विनोद कुमार महतो ने इसकी सूचना अन्य रेलकर्मियों को दी. इसके बाद उन्हें चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी व जवान रेलवे स्टेशन पहुंचे. घटना से रेलकर्मियों में शोक की लहर हैं.















