
जमशेदपुर : कोल्हान यूनिवर्सिटी के जमशेदपुर साकची ग्रेजुएट कॉलेज में चल रही शाखा की चाहरदिवारी को टाटा स्टील ने तोड़ दिया. बिना किसी नोटिस के ही उक्त कार्यालय के बाहर ही बुल्डोजर चला दिया गया. वैसे इस पूरे ग्रेजुएट कॉलेज के कैंपस को साकची रवींद्र भवन के पास शिफ्ट किया जा चुका है. लेकिन कोल्हान विश्वविद्यालय की शाखा कार्यालय को शिफ्ट नहीं किया गया है. इस कारण अंदर ब्रांच ऑफिस चल रहा था. उक्त संस्था के अंदर काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज था. लेकिन उसके चाहरदिवारी को बिना किसी नोटिस के ही तोड़ दिया गया, जिसको लेकर शिक्षकों और छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

जोरदार हंगामा होने लगा. लोगों ने बुल्डोजर को ही रोक दिया. बिना किसी नोटिस के या बातचीत के ही ब्रांच ऑफिस की चाहरदिवारी को तोड़ दिया गया. इसके बाद ब्रांच को-ऑर्डिनेटर डॉ आरके चौधरी वहीं धरना पर बैठ गये और आंदोलन करने ल गे. करीब दो घंटे के विवाद के बाद टाटा स्टील के चीफ इंफ्रास्ट्रक्चर राजीव कुमार पहुंचे और बातचीत की. इस दौरान बाउंड्री को तोड़े जाने को टाटा स्टील के अधिकारी ने भी गलत बताया और कहा कि इसको फिर से बना दिया जायेगा और कोल्हान विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय को फिर से कहीं और शिफ्ट कर दिया जायेगा. शाखा कार्यालय के प्रभारी डॉ आरके चौधरी ने इसकी पूरी जानकारी कुलपति प्रोफेशर गंगाधर पंडाय और कुलसचिव डॉ जयंत शेखर को दी. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

कुलपति ने तत्काल इस मामले में जमशेदपुर के डीसी से बातची की. डीसी ने मामले में हस्तक्षेप किया, जिसके बाद तत्काल अधिकारी पहुंचकर अपनी गलती को मानी और फिर वैकल्पिक स्थान दिया जायेगा, उसके बाद ही कोई कदम उठाया जायेगा. बताया जाता है कि जमशेदपुर के साकची ग्रेजुएट कॉलेज को शिफ्ट कर दिया गया है, जहां से वैकल्पिक स्थान दिाय गया है, लेकिन वहां कोल्हान विश्वविद्यालय का कार्यालय भी चल रहा है, वहां तोड़फोड़ कर दिया गया. इसके बाद लोगों में काफी गुस्सा था. काफी मुश्किल के बाद मामला शांत हो पाया.



