
जमशेदपुर: मॉनसून के एक बार फिर सक्रिय होने की वजह से पूरे राज्य में बारिश होने के आसार है. यह बारिश मध्यम व हल्के दर्जे होंगे. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से 19 और 20 अगस्त को दक्षिण, पश्चिम और मध्य भागों में बारिश होगी. इस दौरान पश्चिम बंगाल से सटे राज्य के जिलों में बारिश होगी. कोल्हान के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां भी शामिल है. पिछले कई दिनों से रोज हो रही बारिश के बाद जमशेदपुर शहर के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान वज्रपात होने के आसार भी है. इसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. यह बारिश लगातार दिन तक होगी. बारिश की रफ्तार अलग अलग जिलों में अलग होगी. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 15 अगस्त को भी तेज बारिश होने की चेतावनी दी थी. पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को बारिश तो हुई, लेकिन इससे स्वंतंत्रता दिवस समारोह में कोई खलल नहीं पड़ा. बारिश ध्वजारोहण के बाद शुरू हुई. रविवार को भी रुक-रुक कर होती रही. सोमवार को कोल्हान के विभिन्न क्षेत्र में बारिश होने के आसार है.इसके लिए विभाग ने चेतावनी दी है. जिससे जनजीवन प्रभावित होगा. हालांकि, किसानों को बारिश से राहत मिलेगी.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







