
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र के डूकरडीहा गांव के संदीप मार्डी हत्याकांड के मामले का खुलासा किए जाने की मांग को लेकर परिजनों ने जमशेदपुर के एससपी को एक मांग पत्र सौपा. सौंपे गए मांग पत्र के आधार पर परिजनों ने बताया कि 18 जुलाई को मृतक संदीप मार्डी की हत्या गांव के ही चौपाल के समीप कर दी गयी थी. जिसका आज तक कोवाली थाना पुलिस ने खुलासा नहीं किया है, जिससे मृतक के परिवार में भय का माहौल है.
परिजनों ने बताया कि घटना के दिन मृतक के मित्र आनंद बाड़ा ने रात के आठ बजे के आसपास घर से बुलाकर अपने साथ कहीं ले गए थे. वहीं रात के करीह 9 बजे गांव के ही जिदन बरला के मुंहबोली बेटी – दामाद ने मृतक के बेटे अभीजीत मार्डी को उसके पिता को जख्मी अवस्था नें गांव के चौपाल के पास होने की सूचना दी थी. वहीं परिजनों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल संदीप मार्डी को 108 एंबुलेंस से टीएमएच लेकर गए थे, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका था.

वहीं घटना के अगले दिन कोवाली पुलिस को भी सूचित कए जाने की बात उन्होंने कही. परिजनों ने बताया कि कोवाली पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कर रही है. वहीं उन्होंने जिले के एसएसपी से पोस्टमार्टम रिपोर्ट कब तक मिलने और मामले का खुलासा कब तक किए जाने संबंधी सवाल किया है.







