
जमशेदपुर : कोल्हान के 19 एसआई को प्रोन्नति दी जाएगी. चयन पर्षद के महानिदेशक ने इसकी मंजूरी दे दी है. इनमें पूर्वी सिंहभूम के पांच, सरायकेला-खरसांवा के छह और पश्चिम सिंहभूम के आठ एसआई शामिल हैं. इन्हे इंस्पेक्टर का पद सौंपा गया है. प्रोन्नति के साथ ही इनका तबादला भी कर दिया गया है. पूर्वी सिंहभूम जिले में पदोन्नति पाने वाले एसआई में लक्ष्मी कुमारी, चंद्रशेखर कुमार, राजेश कुमार, नीरज कुमार औऱ वीरेंद्र कुमार शामिल हैं. चंद्रशेखर कुमार वर्तमान में बहरागोड़ा थाना के प्रभारी हैं, उन्हे प्रोन्नति देते हुए चाईबासा तबादला कर दिया गया है. वहीं महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी कुमारी को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता भेजा गया है. नीरज कुमार को धनबाद, राजेश कुमार को साहेबगंज और वीरेंद्र कुमार को विशेष शाखा भेजा गया है. वहीं सरायकेला जिले के रजत कुमार, सुभाष कुमार, उदय कुमार गुप्ता, नवीन कुमार पांडेय, रतन कुमार सिंह, अनिल कुमार मिश्रा और पश्चिम सिंहभूम जिले के कुलदीप कुमार, आशुतोष कुमार, जितेंद्र कुमार आजाद, सुप्रियम कुजूर, अजय मिंज, प्रदीप मिंज, लोरेसिंया केरकेट्टा, रघुनाथ किस्कू को इंस्पेक्टर में प्रोन्नति मिली है.






