
लोहरदग्गा : लोहरदग्गा जिले के कुडू प्रखंड क्षेत्र के बड़की चापी निवासी प्रसिद्ध व्यवसायी सह समाजसेवी उदय कुमार गुप्ता द्वारा अपनी मां के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को होटवार गांव में अपने निजी कोष से बनाए गए शमशान शेड का फीता काटकर उनके बड़े पिताजी देवकी साहू द्वारा उदघाटन किया गया. समाजसेवी उदय कुमार गुप्ता की माता स्वर्गीय मानती देवी की पुण्य स्मृति में बड़की चापी में उदय कुमार गुप्ता द्वारा इसके आसपास के कई गांवों के वृद्धजनों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच 400 कंबल एवं पैकेट में भोजन दी गई. इस मौके पर पुरोहित अनूप देव पौराणिक द्वारा विधिवत स्वर्गीय मानती देवी के प्रतिमा पर रामकिशोर गुप्ता एवं उनके परिवारजनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित करवाई गई. इस मौके पर समाजसेवी सह प्रसिद्ध व्यवसायी उदय कुमार गुप्ता ने कहा कि उनकी मां बहुत ही मृदुभाषी एवं मिलनसार थी. उनकी पुण्य स्मृति में श्मशान शेड का उदघाटन होटवार में करवाया गया, जिससे उसके आसपास के कई गांव के लोगों को गर्मी, बरसात, एवं ठंड के दिनों में किसी भी परिवार जनों का अग्नि संस्कार कार्यक्रम में दिक्कत ना हो. इस निमित यह शमशान शेड जनता को समर्पित की गई, जिससे इन क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को गर्मी, बरसात,एवं ठंडा के दिनों में लाभ होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि इस ठंड के दिनों में लोगों को कंबल देने से पुनीत कार्य और कुछ नहीं है. जरूरतमंदों को सहयोग करने से भगवान भी खुश होते हैं. इस मौके पर कंबल पाकर लोगों ने काफी राहत महसूस की. इस कार्य से पूरे क्षेत्र में उदय कुमार गुप्ता का अच्छे कार्यों का गुणगान किया गया. इस मौके पर राम किशोर प्रसाद गुप्ता, आदित्य कुमार गुप्ता, भूषण प्रसाद, जीवन प्रसाद, अजय कुमार, मुकेश साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, लक्ष्मीकांत प्रसाद, चंद साहू, राजकुमार साहू, सुजीत साहू, अरविंद कुमार, राजकमल तिवारी, मुकेश प्रजापति, जयजीत प्रजापति, रघुनंदन तिवारी, भूपाल पाठक, राहुल साहू, बढनु महतो सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.







