
मधुपुर : झारखंड के मधुपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर दोनों प्रत्याशियों ने अंतिम दिन अपनी एड़ी चोटी का जोर लगा दी है. इसके साथ 17 अप्रैल को मधुपुर में बंगाल के पांचवे चरण के साथ मतदान होना है. अंतिम दिन झामुमो के प्रत्याशी और दिवंगत मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफिजल हसन ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी. अंतिम दिन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद मधुपुर पहुंचे और लोगों से वोट मांगा. इस दौरान इन लोगों ने मधुपुर में दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के कब्रस्थल पर जाकर उनको नमन किया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की. दूसरी ओर, भाजपा के प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने भी चुनाव में जीत का दावा किया और जमकर प्रचार किया. जेएमएम के प्रत्याशी हफिजुल हसन ने अपने भाषण में कहा कि इतनी ज्यादा भीड़ सिर्फ और सिर्फ हाजी साहब के प्यार की है, हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल की है. हफिजुल हसन भले ही मुस्लमान समुदाय से है लेकिन उन्होंने बताया कि वे धर्म को लेकर प्रचार नही कर रहें, उनके साथ 50 फीसदी से अधिक हिन्दू मतदाता काम करते है. इसी के साथ बीजेपी प्रत्यासी गंगा नारायण ने कहा कि वे हिन्दु और मुस्लमान की चुनाव नही करते, न ही वे धर्म की राजनीति करते है. उन्होंने बताया कि जब से वे मंत्री बने, तब से हिन्दुओं के साथ रहकर ही ज्यादा से ज्यादा कार्य किए है. इसी साथ ही उन्होंने बताया कि वे मुसलमानों को काफी हद तक मदद भी की है. उन्होंने भी चुनाव में जीत का दावा किया.




