जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव के जवाहरनगर रोड नंबर-11 स्थित करीमिया स्कूल में सोमवार को मतदान के दौरान अचानक माहौल गर्म हो गया. बता दे यह इलाका वार्ड संख्या 19 में आता है. इस वार्ड से पार्षद पद के लिए दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़ी है रानी परवीन और रुखसार बेगम दोनों के समर्थकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बहस और फिर झड़प में बदल गई. (नीचे भी पढ़ें)

घटना के दौरान कुछ देर के लिए मतदान केंद्र पर हलचल और बवाल होता रहा. विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग किया जिसके बाद माहौल कुछ हद तक शांत हुआ. मतदान के लिए अभी पूरा दिन बाकी है. हमारा सभी मतदाताओं और प्रत्याशियों के समर्थकों से अपील है की वे संयम और समझदारी से काम लें. मतदान लोकतंत्र का उत्सव है इसे विवाद और झगड़े का कारण न बनने दें.














