• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
शनिवार, नवम्बर 21, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

मानगो नगर निगम को लेकर विधायक सरयू राय की बैठक और बयान पर आया मेयर सुधा गुप्ता का करारा जवाब, कहा – कार्यकारी अधिकार तो विधायक सरयू राय के पास भी नहीं

अगस्त 20, 2026
in खबर, जमशेदपुर न्यूज़, राजनीति
0
मानगो नगर निगम को लेकर विधायक सरयू राय की बैठक और बयान पर आया मेयर सुधा गुप्ता का करारा जवाब, कहा – कार्यकारी अधिकार तो विधायक सरयू राय के पास भी नहीं
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने 19 अगस्त को मानगो नगर निगम कार्यालय में अपर नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त के साथ बैठक की और उन दोनों अधिकारियों को उनके अधिकारों की ‘शिक्षा’ दी. विधायक ने कहा कि कार्यकारी अधिकार अपर नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त के पास है मेयर के पास यह अधिकार नहीं है. इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि कार्यकारी अधिकार तो खुद विधायक सरयू राय के पास भी नहीं है. उन्हें यह अधिकार भी नहीं है कि वे नगर निगम के अधिकारियों को उनका अधिकार समझाने के लिए नगर निगम कार्यालय में बैठक करें. विधायक नगर निगम कार्यालय में यहां के पदाधिकारी के साथ बैठक अपने विधानसभा इलाके की समस्याओं के समाधान के बारे में और कार्यों की प्रगति के बारे में कर सकते हैं. मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि कोई भी संस्थान बिना आपसी सहयोग के सफलतापूर्वक नहीं काम करता. मानगो की जनता के हित के लिए उन्होंने काफी कोशिशों के बाद मानगो नगर निगम में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी और कर्मचारियों के बीच एकता और आपसी सकारात्मक सहयोग का वातावरण बनाया परंतु ऐसा लगता है कि विधायक सरयू राय इस सकारात्मक वातावरण में दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. जो जनता के हित में नहीं है। इससे जनता का विकास कार्य बाधित होगा. संवैधानिक विवेचना करते हुए मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि संविधान के तहत शासन के तीनों अंगों के काम अलग-अलग बांटे गए हैं. संविधान के मताबिक विधायक को मुख्यतः तीन तरह के अधिकार दिए गए हैं. पहला विधानसभा में कानून बनाना, प्रस्ताव लाना और वोट देना. राज्य के बजट पर चर्चा करना और उसे पास करना.(नीचे भी पढ़े)

प्रश्नों, प्रस्तावों और विधानसभा समितियों के ज़रिए मंत्रियों और सरकार से जवाब मांगना. यह कार्यपालिका पर निगरानी है, खुद कार्यकारी शक्ति का इस्तेमाल नहीं है. सुधा गुप्ता ने कहा कि एक विधायक को कार्यकारी शक्तियां तभी मिलती हैं जब वे राज्य सरकार की मंत्रिपरिषद में मंत्री बनता है. मौजूदा स्थिति में विधायक सरयू राय को यह शक्ति नहीं मिली है. अनुच्छेद 163 और 164 के तहत विधायक मंत्री बनकर राज्य की कार्यपालिका का हिस्सा होते हैं परंतु सरयू राय को यह अधिकार नहीं मिला है. मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि अक्सर भ्रम इसलिए होता है क्योंकि विधायकों को अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि मिलती है. लेकिन यहाँ ध्यान देने योग्य बात यह है कि ​विधायक खुद इस पैसे को सीधे खर्च या लागू नहीं कर सकते. विधायक केवल योजनाओं की सिफारिश करते हैं. उस पैसे को मंजूर करने, ठेका देने और काम पूरा करवाने की पूरी कार्यकारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की होती है. भारतीय संविधान के अनुसार विधायक का मुख्य काम “कानून बनाना और सरकार से सवाल पूछना” है, “प्रशासन चलाना या योजनाओं को लागू करना” नहीं है. सुधा गुप्ता ने कहा कि एक विधायक नगर निगम के उच्चाधिकारियों के साथ नगर निगम कार्यालय में बैठक कर सकते हैं. लेकिन मेयर और विधायक दोनों की बैठकों के स्वरूप और अधिकारों में स्पष्ट अंतर होता है. मेयर नगर निगम का राजनीतिक और संवैधानिक प्रमुख होता है. मेयर नगर निगम के बोर्ड या सदन की औपचारिक बैठकों की अध्यक्षता करता है, जहाँ नीतियाँ बनाई जाती हैं और बजट पारित किया जाता है. इन बैठकों में निगम अधिकारियों का शामिल होना अनिवार्य होता है.​दूसरी ओर, विधायक की बैठक मुख्य रूप से समीक्षा और समन्वय के उद्देश्य से होती है..(नीचे भी पढ़े)

यह भी पढ़ें: मानगो में पेयजल व्यवस्था होगी और बेहतर,पांच क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया कार्य का विधिवत शुभारंभ, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

विधायक अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं जैसे सड़क, पानी, सीवरेज और विधायक निधि के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए नगर आयुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं. विधायक के पास नगर निगम का सीधा प्रशासनिक नियंत्रण नहीं होता. वे अधिकारियों के साथ बैठक करके निर्देश या सुझाव दे सकते हैं और प्रगति रिपोर्ट ले सकते हैं, लेकिन निगम के बजट और प्रशासनिक प्रस्तावों को पारित करने का अंतिम अधिकार मेयर की अध्यक्षता वाले निगम सदन के पास ही रहता है. उन्होंने कहा कि मेयर जहाँ पूरे निगम का प्रशासनिक ढांचा और सदन चलाता है, वहीं विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के समन्वय के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करने का अधिकार रखता है, न कि नगर निगम के पदाधिकारी को उनका अधिकार समझने के लिए. भारत की नगर निगम व्यवस्था में शक्तियों का स्पष्ट विभाजन होता है।विधायी और राजनीतिक शक्तियाँ मेयर और नगर निगम के सदन के पास होती हैं. ​मेयर अधिकारियों से विकास कार्यों की रिपोर्ट मांग सकता है, जनसमस्याओं पर स्पष्टीकरण ले सकता है और सदन के माध्यम से प्रशासन पर नियंत्रण रखता है. भारत की नगर निगम व्यवस्था में शक्तियों का स्पष्ट विभाजन होता है. मेयर ने कहा कि विधायक द्वारा यह कहना कि कार्यकारी अधिकार अपर नगर आयुक्त एवं उप नगर आयुक्त के पास हैं, मेयर के पास नहीं, पूरी तस्वीर प्रस्तुत नहीं करता. नगर निकाय में निर्वाचित सदन तथा प्रशासनिक तंत्र की भूमिकाएं कानून और राज्य की नगर निकाय व्यवस्था से निर्धारित होती हैं. उसी प्रकार विधायक के पास भी नगर निगम का प्रत्यक्ष कार्यकारी या प्रशासनिक नियंत्रण नहीं होता. उन्होंने कहा कि विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़क, पानी, सफाई, सीवरेज और अन्य जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा और समन्वय बैठक कर सकते हैं. लेकिन नगर निगम के अधिकारियों को यह बताने के नाम पर कि किस निर्वाचित पदाधिकारी के पास कितना अधिकार है, संस्थागत व्यवस्था में अनावश्यक हस्तक्षेप करना उचित नहीं है. मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था में विधायिका और कार्यपालिका की भूमिकाएं अलग हैं. विधायक का प्रमुख दायित्व विधानसभा में कानून निर्माण, बजट पर चर्चा एवं मतदान तथा प्रश्नों, प्रस्तावों और समितियों के माध्यम से सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि विधायक अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा और योजनाओं की अनुशंसा कर सकते हैं, लेकिन योजनाओं का प्रशासनिक क्रियान्वयन संबंधित सरकारी विभागों और सक्षम अधिकारियों द्वारा किया जाता है. जिस प्रकार मेयर को अधिकारियों की वैधानिक प्रशासनिक शक्तियां अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है, उसी प्रकार विधायक को भी नगर निगम के प्रशासनिक तंत्र पर प्रत्यक्ष नियंत्रण का अधिकार नहीं है. हर निर्वाचित प्रतिनिधि और अधिकारी को अपने निर्धारित दायरे में रहकर जनता के लिए काम करना चाहिए..(नीचे भी पढ़े)


15 महीने तक नगर निगम खराब था, टेंडर के बाद अचानक सब ठीक कैसे हो गया?
मेयर सुधा गुप्ता ने विधायक सरयू राय की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगभग 15 महीनों तक नगर निगम की कार्यप्रणाली और अधिकारियों पर लगातार सवाल उठाए गए. अब जनता यह जानना चाहती है कि टेंडर से जुड़े निर्णयों के बाद अचानक परिस्थितियां कैसे बदल गईं? उन्होंने कहा कि 15 महीने तक कहा गया कि नगर निगम बात नहीं सुनता, अधिकारी काम नहीं करते और पूरी व्यवस्था खराब है. फिर टेंडर प्रक्रिया के बाद अचानक सब कुछ ठीक कैसे दिखाई देने लगा? आखिर ऐसा क्या बदला? इसका जवाब मानगो की जनता को मिलना चाहिए. मेयर ने कहा कि यदि किसी टेंडर को लेकर आपत्ति है तो दस्तावेज सामने रखे जाएं। यदि किसी निर्णय में अनियमितता है तो उसकी विधिसम्मत जांच हो. लेकिन जनता के पैसे से जुड़े निर्णयों को किसी प्रकार के राजनीतिक दबाव से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा. सुधा गुप्ता ने कहा कि मेयर पद संभालने के बाद उन्होंने नगर निगम में वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी. जिन टेंडरों, बिलों अथवा कार्यों की प्रक्रिया पर सवाल सामने आए, उनमें जांच और नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई. उन्होंने आरोप लगाया कि अब कुछ पुराने कार्यों और ठेकेदारों को लेकर अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है. मेयर ने कहा कि यदि किसी ठेकेदार या एजेंसी का काम पूरी तरह नियमसम्मत है तो उसे किसी राजनीतिक संरक्षण की आवश्यकता ही नहीं होनी चाहिए. मेयर ने सवाल किया कि यदि नगर निगम के अधिकारों और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर विधायक को इतनी गंभीर आपत्ति थी, तो संबंधित विषयों को निगम की बैठक और उपलब्ध संस्थागत मंचों पर स्पष्ट रूप से क्यों नहीं उठाया गया? उन्होंने कहा कि सवाल रिकॉर्ड पर रखिए, नियम बताइए, दस्तावेज मांगिए और जवाब लीजिए. लेकिन बैठक समाप्त होने के बाद अलग से अधिकारियों के पास जाकर उन्हें मेयर के अधिकार समझाने की आवश्यकता क्यों पड़ी? जनता इस राजनीतिक सक्रियता के पीछे का उद्देश्य जानना चाहती है. मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम से जुड़े अधिकारों पर बयान देते समय संबंधित राज्य कानून, नियमावली और वैधानिक प्रावधानों का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए. .(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने विधायक को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनका दावा है कि पार्षद अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से मेयर को हटा सकते हैं, तो वे सार्वजनिक रूप से झारखंड में लागू संबंधित अधिनियम और उसकी धारा बताएं. इसी प्रकार डिप्टी मेयर द्वारा बैठक की अध्यक्षता के संबंध में भी लागू कानून और परिस्थितियों को स्पष्ट किया जाए. राजनीति अपनी जगह है, लेकिन कानून पर बहस कानून की धाराओं और नियमों से होनी चाहिए. मैं भी नियम मानूंगी और विधायक जी से भी अपेक्षा है कि वे अपने दावों का वैधानिक आधार जनता के सामने रखें. मेयर ने कहा कि कुछ पार्षदों द्वारा लगातार हंगामा किए जाने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं. हर पार्षद को सवाल पूछने और अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन सदन को राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का मंच नहीं बनाया जाना चाहिए. नगर निगम किसी विधायक, मेयर, पार्षद या राजनीतिक गुट की निजी जागीर नहीं है। यह 36 वार्डों की जनता की संस्था है. विकास कार्य सभी वार्डों में आवश्यकता और नियम के आधार पर होंगे, राजनीतिक पसंद-नापसंद के आधार पर नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग निगम के फैसलों पर राजनीतिक प्रभाव स्थापित करना चाहते हैं, लेकिन उनके कार्यकाल में किसी भी प्रकार की कमीशनखोरी या नियम-विरुद्ध भुगतान को संरक्षण नहीं मिलेगा. मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि उनके महिला होने को कमजोरी समझने की भूल नहीं की जानी चाहिए. यदि किसी को लगता है कि महिला मेयर को दबाव, धमकी या राजनीतिक ताकत दिखाकर पीछे हटाया जा सकता है तो यह गलतफहमी है। मैं न डरूंगी, न झुकूंगी और न जनता के पैसे के साथ समझौता करूंगी. मेयर ने नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि वे किसी राजनीतिक दबाव में काम न करें और प्रत्येक निर्णय नियम एवं कानून के अनुसार लें. अधिकारी किसी नेता के नहीं, संस्था और कानून के प्रति जवाबदेह हैं। जो काम सही है, उसे निर्भीक होकर कीजिए। जहां गड़बड़ी है, वहां फाइल रोकिए, जांच कराइए और तथ्य रिकॉर्ड पर रखिए। ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी के साथ मैं मजबूती से खड़ी रहूंगी. मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो को वर्षों तक सड़क, जाम, पेयजल, ड्रेनेज और अन्य बुनियादी समस्याओं का सामना करना पड़ा है. अब जब महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं, तब राजनीतिक विवाद पैदा करके विकास की गति रोकना जनता के हित में नहीं है. उन्होंने कहा कि मानगो फ्लाईओवर सहित बड़ी परियोजनाओं को लेकर पूर्व में राजनीतिक मतभेद रहे हैं और अब जलापूर्ति समेत अन्य योजनाओं को भी तेजी से आगे बढ़ाने की जरूरत है. मानगो को राजनीति नहीं, परिणाम चाहिए। जनता को सड़क, नाली, पानी, सफाई और रोशनी चाहिए। विकास योजना चाहे केंद्र की हो, राज्य की हो, विधायक की पहल से आई हो या नगर निगम की—जनता के हित में होगी तो मैं उसका समर्थन करूंगी। लेकिन विकास के नाम पर अनियमितता होगी तो सवाल भी पूछूंगी. मेयर ने कहा कि विधायक सरयू राय जनसमस्याओं को लेकर नगर निगम आएं, अधिकारियों से समीक्षा करें और विकास कार्यों की प्रगति जानें—इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन निर्वाचित नगर निगम की संस्थागत व्यवस्था को कमजोर करने या अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच टकराव पैदा करने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा. अंत में मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो नगर निगम में अब टेंडर, वर्क ऑर्डर, बिल, भुगतान और विकास योजनाओं की प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें

  • मानगो में पेयजल व्यवस्था होगी और बेहतर,पांच क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया कार्य का विधिवत शुभारंभ, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ19 नवम्बर 2026
  • मानगो नगर निगम के कचरा फेंकने के मामले में उपायुक्त को विधायक सरयू राय ने लिखा पत्र, निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई करने की उठायी मांग14 नवम्बर 2026
  • मानगो में जदयू ने छठ व्रतियों के बीच लौकी, गुड़ समेत अन्य पूजा सामग्री का किया वितरण, व्रतियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी13 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: जमशेदपुर समाचारनगर निगममानगो समाचार
Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

चाकुलिया के सिंदूरगौरी जंगल के पास निकला अजगर, देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
खबर

चाकुलिया के सिंदूरगौरी जंगल के पास निकला अजगर, देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

नवम्बर 21, 2026
बहरागोड़ा के बेला चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत, पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी पुलिस
कोल्हान न्यूज़

बहरागोड़ा के बेला चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत, पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी पुलिस

नवम्बर 21, 2026
jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत
कोल्हान न्यूज़

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

नवम्बर 21, 2026
Next Post
एमएमडीआर विधेयक का उद्देश्य राज्य का अधिकार छीनना नहीं, बल्कि खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता, समानता, निवेश और विकास को गति देना, भाजपा का झामुमो पर बड़ा हमला

jharkhand bjp attack on jmm : एमएमडीआर विधेयक का उद्देश्य राज्य का अधिकार छीनना नहीं, बल्कि खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता, समानता, निवेश और विकास को गति देना, भाजपा का झामुमो पर बड़ा हमला

टाटा मोटर्स के कांवाई चालकों ने बकाया मेडिकल बिल को लेकर किया उग्र प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन बुकिंग बंद करने की चेतावनी

tata motors convoy drivers : टाटा मोटर्स के कांवाई चालकों ने बकाया मेडिकल बिल को लेकर किया उग्र प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन बुकिंग बंद करने की चेतावनी

टाटा मोटर्स के खिलाफ बंटी सिंह ने लेबर कोर्ट में दायर किया केस, मजदूर विरोधी फैसले का विरोध करने की बंटी को दी गयी थी सजा

Tata motors case filed in labour court : टाटा मोटर्स के खिलाफ बंटी सिंह ने लेबर कोर्ट में दायर किया केस, मजदूर विरोधी फैसले का विरोध करने की बंटी को दी गयी थी सजा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर हड़ियान गांव के समीप दो मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में...

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि...

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में "लुगू बुरु घांटाबाड़ी...

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक...

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : मानगो नदी में समता नगर की एक बच्ची के डूबने की दुखद घटना के बाद भाजपा उलीडीह मंडल...

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल...

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक भारत भवन का नए सिरे से होगा निर्माण, उपायुक्त की पहल पर पहुंची अभियंताओं की टीम, दिशा की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उठाया था मुद्दा

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक भारत भवन का नए सिरे से होगा निर्माण, उपायुक्त की पहल पर पहुंची अभियंताओं की टीम, दिशा की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उठाया था मुद्दा

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 21, 2026

रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : शहर की ऐतिहासिक धरोहर भारत भवन के दिन अब बदलने की उम्मीद जगी है. भारत भवन की...

भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News