
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखण्ड की मटियाबांधी पंचायत के माटियाबांधी गांव निवासी कारू किस्कू (32) महिला को बुधवार को एक जहरीले सांप ने डंस लिया. महिला ने इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी. सूचना पाकर परिजनों ने इलाज कराने के लिए उसे सीएचसी पहुंचाया. वहां डॉक्टर महिला की उपचार कर रहे हैं. सूचना पाकर विधायक समीर महंती सीएचसी पहुंचे और महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली. महिला ने विधायक को बताया कि वह अपने खेत में काम कर रही थी. उसी दौरान सांप ने पैर में डंस लिया. विधायक ने डॉक्टर से महिला का बेहतर इलाज करने की बात कही. डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल महिला खतरे से बाहर है और उसकी हालत में सुधार है. मौके पर बासुदेव महतो, राजकुमार मिश्रा, बिशाल बारिक, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.






