
बुलु सबर 
माधुरी सबर 
रतनी सबर
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड में ठंड के दिनों में हर वर्ष कई समाज सेवी और विभिन्न राजनीतिक दल के नेता सबर टोला पहुंचकर सबरों के बीच कंबल का वितरण करते थे. कंबल पाकर सबर और गरीबों की सर्द रातें आराम से कटती थी, परंतु इस वर्ष अब तक कोई भी सबर और गरीब परिवार की मदद के लिए अब तक आगे नही आये हैं. ठंड के दिनों में सबर परिवार की वृद्ध-वृद्धाएं एक कंबल पाने की आस में दाताओं की राह ताक रहे हैं. इस बार सभी चुनाव के भाग दौड़ में गरीब सबर परिवार को वे लोग भूल चुके हैं. चाकुलिया प्रखंड की जुगितुपा पंचायत के मुड़ाठाकुरा गांव के सबर टोला निवासी रतनी सबर, बुलु सबर, माधुरी सबर, करनी सबर, गोजू सबर, रागन सबर, लगरू सबर, गोजू सबर, कदरा सबर, लगरू सबर ने बताया कि अब तक किसी ने उन्हें कंबल नही दिया है. कहा कि प्रखंड से कंबल का वितरण किया गया परंतु सभी परिवार को कंबल नहीं मिला है. कहा कि ठंड राते वे सभी अलाव जलाकर और लेदरा औढ़कर रात गुजार रही है. सबर परिवार के लोगों ने कहा कि ठंड के दिनों में अगर उन्हें कंबल मिल जाये तो उन्हें ठंड से राहत मिलता.










